फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gold and silver prices increased in five days at Gorakhpur

Gorakhpur News: पांच दिनों में बढ़े सोने-चांदी के भाव..अभी और तेजी पकड़ेंगे

Fri, 13 Oct 2023 07:26 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 13 Oct 2023 07:26 AM IST
सार

सराफा मंडल के संरक्षक पंकज गोयल ने बताया कि इजरायल-हमास के बीच शुरू हुई जंग का असर सोने और चांदी की कीमतों के साथ शेयर बाजार पर भी पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय शेयर बाजार के कमजोर होने से लोग शेयर बाजार में इंवेस्ट न कर सोने की खरीद तेजी से कर रहे हैं।

विज्ञापन
Gold and silver prices increased in five days at Gorakhpur
gold - फोटो : istock

विस्तार

गोरखपुर में पांच दिन पहले तक पिछले पांच महीने के निचले स्तर पर रहने के बाद सोना और चांदी ने एक बार फिर से तेजी पकड़ ली है। जानकार सोना-चांदी के भाव में आई तेजी की वजह इजराइल-हमास युद्ध को मान रहे हैं। उनका कहना है कि आने वाले त्योहारों और लगन में सोने-चांदी के भाव में और तेजी आएगी।
विज्ञापन

 

सराफा मंडल के संरक्षक पंकज गोयल ने बताया कि इजरायल-हमास के बीच शुरू हुई जंग का असर सोने और चांदी की कीमतों के साथ शेयर बाजार पर भी पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय शेयर बाजार के कमजोर होने से लोग शेयर बाजार में इंवेस्ट न कर सोने की खरीद तेजी से कर रहे हैं। इससे सोने के भाव में इजाफा होने लगा है। पिछले पांच दिनों में सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम करीब दो हजार रुपये की तेजी आई है।

विज्ञापन


वहीं चांदी के भाव भी प्रति किलोग्राम चार हजार रुपये तक बढ़े हैं। पांच दिनों पूर्व 24 कैरेट का सोना 58,200 रुपये था, वहीं बृहस्पतिवार को सोना की कीमत प्रति 10 ग्राम 60,000 रुपये रही। वहीं चांदी का भाव पांच दिन पूर्व प्रति किलो 69,400 रुपये थी, जो बढ़कर अब 73 हजार रुपये हो गया है। उन्हाेंने बताया कि सोने-चांदी के भाव अभी कम नहीं होंगे। इसमें बढ़ोतरी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ठाकुर प्रसाद गोपाल दास ज्वैलर्स प्रोपराइटर वागीश अग्रवाल ने कहा सोने-चांदी के भाव में पिछले पांच दिनों से तेजी आई है। लेकिन, अभी ये तेजी कम है। आने वाले त्योहारों और लगन में सोने-चांदी के भाव में और तेजी आएगी। ग्राहकों के लिए इंवेस्टमेंट का ये समय अच्छा है।

 

ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स निदेशक अनूप सराफ ने कहा कि सोने-चांदी के दाम बढ़ने शुरु हो गए हैं। इसका कारण इजराइल-हमास युद्ध भी है। जैसे पितृपक्ष समाप्त होगा सोने-चांदी के भाव में और तेजी आएगी। इन दिनों बिक्री अच्छी है। ग्राहकों के लिए खरीदारी का अच्छा मौका है।

 

सराफा मंडल अध्यक्ष गणेश वर्मा ने कहा कि सोने-चांदी के भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार पर निर्भर हैं। इजराइल-हमास युद्ध शुरु होने के बाद से सोने और चांदी के दाम में तेजी आनी शुरु हो गई है। उम्मीद है कि अब सोने-चांदी के दाम बढ़ते ही जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed