फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   give way to ambulance in Road

सावधान: एंबुलेंस को रास्ता नहीं दिए तो जाएंगे जेल, सीसीटीवी कैमरे की मदद से दर्ज होगा केस

Thu, 12 May 2022 03:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 12 May 2022 03:14 PM IST
सार

एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने कहा कि एंबुलेंस को रास्ता न देने वालों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आईटीएमएस की मदद से ऐसे लोगों की फोटो कैद हो जाएगी और फिर केस दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।

 

विज्ञापन
give way to ambulance in Road
जाम में फंसी एंबुलेंस। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एंबुलेंस में कोई सैर के लिए नहीं जाता है, यह सभी जानते हैं। लेकिन, फिर भी खुद की आदतों से दूसरे का जीवन संकट में डाल देते हैं। यही वजह है कि एंबुलेंस के बजते हूटर के बाद भी नहीं हटने वालों पर अब पुलिस केस दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई करेगी। शहर के तकरीबन सभी रोड पर सीसीटीवी कैमरे लगे है, जिसकी मदद से पुलिस शिकंजा कसेगी। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एंबुलेंस व अग्निशमन की गाड़ी, यह सब इमरजेंसी सेवा वाहन होते हैं। इनके लिए तेज आवाज का हूटर होता है और यह माना जाता है कि हूटर की आवाज सुनकर लोग हट जाते हैं। मगर, गोरखपुर में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें रोड पर जगह होने के बावजूद एंबुलेंस को रास्ता नहीं दिया गया।
विज्ञापन


ऐसी शिकायतें सामने आने के बाद एसएसपी ने इसे गंभीरता से लिया है। एसएसपी ने आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट) के कैमरों की मदद से ऐसे वाहनों के नंबर को ट्रेस किया जाएगा और फिर केस दर्ज कर आरोपित को जेल भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

हो सकती है दो साल की सजा

आपके के ऐसे काम जिससे मानव जीवन संकट में आ जाए, तो दो साल तक की सजा का प्रावधान होता है। यह समझौता योग्य अपराध नहीं माना जाता है। पुलिस इसी के तहत कार्रवाई करेगी। साथ ही पुलिस अब सख्ती से इस नियम का पालन कराएगी।

दस हजार रुपये जुर्माना का प्रावधान

एंबुलेंस को रास्ता न देने पर 10 हजार रुपये जुर्माना का प्रावधान पहले से ही है। इसके तहत पुलिस कई बार कार्रवाई भी की है, लेकिन लोगों में सुधार नहीं आया है। इसी वजह से केस दर्ज करने का फैसला लिया गया है।

एक से अधिक बार तोड़े नियम तो भी दर्ज होगा केस

आईटीएमएस की मदद से एक ऐसा आंकड़ा भी जुटाया जा रहा है, जो एक से अधिक बार नियम तोड़े हों। दो बार से अधिक नियम तोड़ने वालों पर भी पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई करेगी। ऐसे लोगों का डाटा एसएसपी के आदेश पर जुटाया जा रहा है। इसके बाद इस पर कार्रवाई तेज कर दी जाएगी।

एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने कहा कि एंबुलेंस को रास्ता न देने वालों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आईटीएमएस की मदद से ऐसे लोगों की फोटो कैद हो जाएगी और फिर केस दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed