फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girlfriend stopped Boyfriend marriage in sant kabir nagar

प्रेमी की शादी के मंडप में पहुंची प्रेमिका, बोली- 'वादा हमसे और शादी किसी और से...'

Thu, 11 Jun 2020 05:54 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 11 Jun 2020 05:54 AM IST
सार

  • पुलिस के साथ बरात में पहुंची प्रेमिका तो दंग रह गए लोग
  • दुल्हन के पिता ने बेटी की शादी करने से किया इनकार

विज्ञापन
Girlfriend stopped Boyfriend marriage in sant kabir nagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमिका ने पुलिस के साथ मिलकर प्रेमी की शादी रुकवा दी। वहीं दुल्हन के पिता ने भी शादी से इनकार कर दिया है। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
धनघटा क्षेत्र के सोनहन गांव में बुधवार को बरात आई थी। उसी बीच क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती 112 नबंर की पुलिस टीम के साथ बरात में पहुंच गई। युवती का आरोप था कि दूल्हा बनकर आए युवक से उसका पिछले दस वर्षो से संबंध है।
विज्ञापन


युवक उससे शादी करने का वादा किया था। इधर बुधवार को पता चला कि प्रेमी अपनी शादी रचाने सोनहन गांव में आया है। युवती की बात को सुन बराती और घराती दंग रह गए। दुल्हन के पिता ने अपनी बेटी की शादी करने से इनकार कर दिया। उसके बाद दूल्हा और साथ आए बराती हैरत में पड़ गए। बाद में बरात बैरंग वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी बृजभान यादव ने बताया कि इस मामले में किसी पक्ष से तहरीर नही मिली है। डायल 112 नंबर की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। यदि किसी पक्ष से तहरीर मिलेगी तो प्रकरण की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed