फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girl who gone to buy biscuits molested police caught accused

गोरखपुर में हैवानियत: बिस्कुट लेने गई बच्ची से किया था दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Fri, 22 Sep 2023 11:18 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 22 Sep 2023 11:18 AM IST
सार

महिला अपनी बेटी के साथ शाहपुर इलाके में किराये के मकान में रहती है। 18 सितंबर को बच्ची घर के पास ही स्थित एक दुकान पर बिस्कुट लेने के लिए गई थी। रास्ते में उसे अर्जुन नाम का युवक मिला। वह टॉफी दिलाने के बहाने बहलाकर पास में सुनसान जगह पर लेकर गया। उसने बच्ची से दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Girl who gone to buy biscuits molested police caught accused
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके में किराये के मकान में मां के साथ रहने वाली नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बृहस्पतिवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। आरोपी पर पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज किया था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से कुशीनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला अपनी बेटी के साथ शाहपुर इलाके में किराये के मकान में रहती है। 18 सितंबर को बच्ची घर के पास ही स्थित एक दुकान पर बिस्कुट लेने के लिए गई थी। रास्ते में उसे अर्जुन नाम का युवक मिला। वह टॉफी दिलाने के बहाने बहलाकर पास में सुनसान जगह पर लेकर गया। उसने बच्ची से दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

किसी तरह उसके चंगुल से छूटी बच्ची घर पहुंची। उसकी हालत देखकर मां समझ गई थी। बच्ची ने मां को आपबीती बताई। इसके बाद मां बच्ची को लेकर थाने पहुंची थी। बच्ची की मां की तहरीर पर केस दर्ज पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी, लेकिन वह फरार हो गया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में हादसा: गीडा में ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, दोस्त घायल; हेलमेट लगाते तो बच सकती थी जान

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर जिले में शाहपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर तीन साल से दुष्कर्म करने के आरोपी रतन लाल सोनकर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वासदेवपुर थाना औराई जिला भदोही का निवासी है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

इसे भी पढ़ें:  गोरखपुर: नवल्स एकेडमी में भी गोलमाल, प्रिंसिपल-एकाउंटेंट पर 50 लाख हड़पने का केस

इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि आरोपी ने पादरी बाजार इलाके की दो बच्चों की मां को लोन दिलाने का झांसा दिया। वह उससे मिलने लगा। फिर प्रेमजाल में फंसाकर अपने साथ ले जाकर पति-पत्नी की तरह तीन साल रहा और शारीरिक शोषण करता रहा।

साथ ही पीड़ित महिला के जरिये कई लोगो से लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये वसूल लिए। बाद में महिला से शादी करने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed