{"_id":"650d2569627d7a880f0d2575","slug":"youth-crushed-to-death-by-truck-in-gida-gorakhpur-friend-injured-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में हादसा: गीडा में ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, दोस्त घायल; हेलमेट लगाते तो बच सकती थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में हादसा: गीडा में ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, दोस्त घायल; हेलमेट लगाते तो बच सकती थी जान
Fri, 22 Sep 2023 11:01 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:01 AM IST
सार
गीडा क्षेत्र के बरहुंआ निवासी राकेश का 22 वर्षीय पुत्र रितिक कन्नौजिया गांव के साथी अरुण पुत्र जगदीश प्रसाद के साथ बाइक से सहजनवां से वापस घर आ रहा था। कालेसर जीरो प्वाइंट के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दिया, जिससे रितिक कन्नौजिया की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
गोरखपुर में हादसा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर में गीडा इलाके के कालेसर जीरो प्वाइंट के पास बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे के करीब ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, उसका दोस्त घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। दोनों सहजनवां से बाइक से लौट रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, गीडा क्षेत्र के बरहुंआ निवासी राकेश का 22 वर्षीय पुत्र रितिक कन्नौजिया गांव के साथी अरुण पुत्र जगदीश प्रसाद के साथ बाइक से सहजनवां से वापस घर आ रहा था। कालेसर जीरो प्वाइंट के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दिया, जिससे रितिक कन्नौजिया की मौके पर ही मौत हो गई। अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसे भी पढ़ें: नवल्स एकेडमी में भी गोलमाल, प्रिंसिपल-एकाउंटेंट पर 50 लाख हड़पने का केस
विज्ञापन
मौत की खबर से घर में चीख पुकार मच गई थी। रितिक ने हेलमेट नहीं लगाया था। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो सिर पर चोट लगने की वजह से ही मौत हुई है, अगर वह हेलमेट लगाया होता तो शायद उसकी जान बच जाती।