फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chaos in Naval Academy too Case against principal accountant for embezzling Rs 50 lakhs

गोरखपुर: नवल्स एकेडमी में भी गोलमाल, प्रिंसिपल-एकाउंटेंट पर 50 लाख हड़पने का केस

Fri, 22 Sep 2023 02:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 22 Sep 2023 02:18 PM IST
सार

डॉ. संजयन त्रिपाठी ने बताया कि उनके कुसम्ही स्थित स्कूल में वित्तीय अनियमितता की जानकारी कुछ दिन पूर्व हुई। विद्यालय की ऑडिट टीम से जांच कराई गई तो पता चला कि प्रिंसिपल अनिल व एकाउंटेंट ने मिलकर 50 लाख रुपये से ज्यादा हड़प लिए हैं।

विज्ञापन
Chaos in Naval Academy too Case against principal accountant for embezzling Rs 50 lakhs
सांकेतिक तLohj( - फोटो : istock

विस्तार

धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कुसम्ही स्थित नवल्स नेशनल एकेडमी में भी गोलमाल पकड़ा गया है। एकेडमी के प्रिंसिपल और एकाउंटेंट पर 50 लाख रुपये हड़प लेने का आरोप है। स्कूल के प्रबंधक ने इसकी शिकायत एडीजी से की थी। बुधवार को एम्स पुलिस ने तात्कालिक प्रिंसिपल डुमरी खास निवासी अनिल कुमार पांडेय व एकाउंटेंट सिद्धार्थनगर के महथवल निवासी नवीन कुमार पांडेय पर आपराधिक साजिश, रुपये हड़पने व जालसाजी का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एडीजी अखिल कुमार को दिए शिकायती पत्र में कैंट क्षेत्र के बेतियाहाता निवासी डॉ. संजयन त्रिपाठी ने बताया कि उनके कुसम्ही स्थित स्कूल में वित्तीय अनियमितता की जानकारी कुछ दिन पूर्व हुई। विद्यालय की ऑडिट टीम से जांच कराई गई तो पता चला कि प्रिंसिपल अनिल व एकाउंटेंट ने मिलकर 50 लाख रुपये से ज्यादा हड़प लिए हैं। इसके बाद प्रिंसिपल को स्कूल से निकाल दिया गया और एकाउंटेंट का तबादला रुस्तमपुर ब्रांच पर कर दिया गया।
विज्ञापन




इसे भी पढ़ें: पशुओं के लिए यूपी की सीमा सील, पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री बोले; पूर्वांचल सर्वाधिक प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि अभी ऑडिट चल ही रही थी कि तभी एकाउंटेंट अपनी पत्नी की बीमारी का बहाना बनाकर बीते 28 अगस्त को भाग गया। तभी से दोनों फरार हैं। इसके बाद उनके घर पर जाकर जानकारी लेने की कोशिश की गई तो कोई कुछ बताने को तैयार नहीं था। बाद में अनिल के भाई ने बताया कि उनके पिता गोरखपुर में ही रहते हैं। उन्होंने एक मोबाइल नंबर भी दिया, जिससे संपर्क करने के बाद भी बात नहीं हो पाई। दोनों आरोपी लाखों रुपये हड़पने के बाद फरार हैं।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर का मौसम: चिलचिलाती धूप और उमस ने किया बेचैन, आज राहत के आसार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नाई ने कहा कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed