{"_id":"6477a2f03d1135c8340c9729","slug":"girl-student-molested-on-the-way-to-school-letter-sent-at-home-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-189182-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता में रोककर करता है परेशान: स्कूल आते-जाते छात्रा से की छेड़खानी, घर पर भेज दी चिट्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ता में रोककर करता है परेशान: स्कूल आते-जाते छात्रा से की छेड़खानी, घर पर भेज दी चिट्ठी
Thu, 01 Jun 2023 11:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 11:26 AM IST
सार
एक गांव की किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। किशोरी जब भी स्कूल जाती है तो पास का ही एक शोहदा उसके पीछे लग जाता है। उस पर कमेंट करता है। इस हरकत से परेशान होकर किशोरी ने स्कूल जाने का रास्ता बदल दिया तो उसने घर पर प्रेम पत्र भेज दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी शोहदे की हरकतों तंग आकर बुधवार को मां के साथ गुलरिहा थाने पहुंच गई। आरोप है कि स्कूल जाते और आते समय शोहदा उसका पीछा करके परेशान करता है। उसने घर पर चिट्ठी भेजकर दोस्ती का दबाव बनाया। इसके बाद भी उसकी हरकतों को छात्रा ने नजरअंदाज कर दिया तो बुधवार को मोबाइल फोन थमाने की कोशिश की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के एक गांव की किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। किशोरी जब भी स्कूल जाती है तो पास का ही एक शोहदा उसके पीछे लग जाता है। उस पर कमेंट करता है। इस हरकत से परेशान होकर किशोरी ने स्कूल जाने का रास्ता बदल दिया तो उसने घर पर प्रेम पत्र भेज दिया। इसके बाद बाद भी किशोरी के घरवालों ने शिकायत करने की जगह समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। आरोप है कि बुधवार को आरोपी ने रास्ते में रोककर मोबाइल फोन थमाने की कोशिश की।
इसे भी पढ़ें: पति-पत्नी के झगड़े में गई जान: बेटे की आदतों से आजिज मां लेती थी बहू का पक्ष, नहीं पता मिलेगी दर्दनाक मौत
विज्ञापन
इसके बाद रोते हुए किशोरी घर आ गई और फिर मां को आपबीती बताई। घटना सुनने के बाद मां तत्काल बेटी को लेकर गुलरिहा थाने पहुंच गईं। मां ने तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।