गोरखपुर क्राइम: दुष्कर्म के बाद भगाकर की शादी फिर हरियाणा में ले जाकर बेचा, केस दर्ज
- गुलरिहा पुलिस ने बहला कर भगाने, दुष्कर्म, बंधक बनाने सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया
- आरोप, शादी का झांसा देकर पहले पांच साल तक किया शारीरिक शोषण, सीओ करेंगे विवेचना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गुलरिहा थाना क्षेत्र की एक युवती को शादी का झांसा देकर पांच साल तक दुष्कर्म और फिर मंदिर में शादी करके हरियाणा में दो लाख रुपये में बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
गुलरिहा पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर गत शनिवार को आरोपी मोनू निषाद, उनके पिता लालजी, मिश्री और हिसार हरियाणा की शंकुतला के खिलाफ दुष्कर्म, बहला फुसला कर भगाने, बंधक बनाने, एससीएसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। एससीएसटी एक्ट होने की वजह से पूरे मामले की विवेचना सीओ चौरीचौरा करेंगे।
जानकारी के मुताबिक, युवती ने पुलिस को बताया है कि मोनू निषाद उर्फ महेंद्र ने शादी का झांसा देकर पांच साल तक शारीरिक शोषण किया। 25 फरवरी 2021 को वह शादी करने की बात करते हुए दो बजे रात में घर से भगा ले गया। इसके बाद दोनों परिवारों की सहमति पर बरगदही शिव मंदिर में शादी कराई गई।
शादी के बाद बेचा
शादी के चार दिन बाद आरोपी उसे लेकर हरियाणा में शकुंतला नामक महिला के घर लेकर चला गया। वहां से बिना बताए आधार कार्ड लेकर चला गया। युवती ने शंकुतला से मोनू के बारे में पूछा तो उसने बताया कि मोनू दो लाख रुपये में तुम्हें बेच गया है। किसी तरह से मौका पाकर वह चरखी दादरी हरियाणा सखी वन स्टॉप पहुंची।
वहां से अपने घर वालों से बात की। चार अप्रैल को किसी तरह से वह घर पहुंची। युवती का आरोप है कि आरोपी उसे तरह-तरह की धमकियां दे रहे हैं। अब जातिसूचक गालियां देते हुए केस ना करने की धमकी दे रहे थे।
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। गुलरिहा इंस्पेक्टर विनोद कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।