फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girl molested, absconded with mobile when she protested

Gorakhpur News: युवती से छेड़खानी, विरोध करने पर मोबाइल लेकर फरार

Thu, 28 Dec 2023 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Girl molested, absconded with mobile when she protested
गुलरिहा इलाके में हुई घटना, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुलरिहा (गोरखपुर)। गुलरिहा इलाके में खेत में पानी चला रही युवती को अकेला देख एक युवक ने छेड़खानी कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर पिटाई की और युवती का मोबाइल छीन कर फरार हो गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्र के एक गांव की महिला का आरोप है कि सोमवार शाम करीब छह बजे उसकी बेटी खेत में पंपसेट से पानी चला रही थी। उसे अकेला देख पास के गांव का युवक वहां पहुंच गया और अश्लील हरकत शुरू कर दी। विरोध करने पर युवती की पिटाई कर मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गया।
विज्ञापन

घर आई युवती ने मां को आपबीती बताई। उसने बताया कि इसके पहले भी वह कई बार टिप्पणी कर चुका है, लेकिन लोकलाज की वजह से शिकायत नहीं की थी। जानकारी के बाद मां, बेटी को साथ लेकर थाने गई। फिर केस दर्ज कराया। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट, छेड़खानी व लूट की धारा में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
मारपीट व छेड़खानी का केस दर्ज
गुलरिहा। इलाके के एक गांव में चार दिसंबर की रात मारपीट में बीचबचाव करने गए व्यक्ति को मनबढ़ों ने दौड़ाकर पीट दिया। आरोप है कि जातिसूचक गालियां देकर पीड़ित के घर में घुसकर के उसकी पत्नी से छेड़खानी भी की। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बीचबचाव किया। एडीजी के आदेश पर गुलरिहा पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गालीगलौज, घर में घुसकर मारपीट, छेड़खानी एवं एससी-एसटी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed