{"_id":"631eca7c378de155646acf8f","slug":"girl-kidnapped-teenager-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: गोरखपुर में युवती ने किशोर का किया अपहरण, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: गोरखपुर में युवती ने किशोर का किया अपहरण, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
Mon, 12 Sep 2022 11:28 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:28 AM IST
सार
कोतवाली इलाके के छोटेकाजीपुर निवासी एक महिला ने कोतवाली थाना प्रभारी को दी तहरीर में लिखा है कि उसका 17 वर्षीय बेटा दो सितंबर की सुबह से घर से लापता है। काफी खोजबीन और रिश्तेदारों के घर पता करने पर भी कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आमतौर पर किशोरी के अगवा करने के मामले ही सामने आते हैं, लेकिन कोतवाली थाने में एक अलग ही मामला सामने आया है। एक किशोर की मां ने युवती और उसके तीन भाइयों पर अपहरण और धमकी देने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
आरोप है कि युवती अपने से छह साल से छोटे उम्र के किशोर को अगवा कर ली है और अब उसके तीनों भाई परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर सर्विलांस की मदद से किशोर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली इलाके के छोटेकाजीपुर निवासी एक महिला ने कोतवाली थाना प्रभारी को दी तहरीर में लिखा है कि उसका 17 वर्षीय बेटा दो सितंबर की सुबह से घर से लापता है। काफी खोजबीन और रिश्तेदारों के घर पता करने पर भी कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
बाद में पता चला कि पड़ोस में रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने उसे अगवा किया है। फोन पर वह बेटे से बातचीत करती थी। बेटे के बारे में पूछने पर युवती के भाई पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोपी कह रहे हैं कि बेटे की हत्या कर देंगे, जिसकी वजह से पूरा परिवार डरा है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अजय कुमार मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी युवती की तलाश की जा रही है।