फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girl gang Molested in Gida one accused injured by police bullet in Gorakhpur

गोरखपुर में वारदात: यू-ट्यूबर से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस की गोली से एक आरोपी घायल

Fri, 04 Aug 2023 11:18 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 04 Aug 2023 11:18 AM IST
सार

एसपी नाथ मनोज अवस्थी ने बताया कि युवती से सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। एक आरोपी को मुठभेड़ में पैर में गोली लगी है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

विज्ञापन
Girl gang Molested in Gida one accused injured by police bullet in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गीडा इलाके में नौसड़ के पास अमरूतानी में बुधवार की देर रात 3.30 बजे एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती, यू-ट्यूब पर रील कंटेंट क्रिएटर है। बाइक सवार बदमाश राजघाट पुल के पास से उसे जबरन ऑटो से उतारकर ले गए गए थे।

विज्ञापन


घटना की सूचना पर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस से बदमाशों की बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे एकला बंधे पर मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से मुख्य आरोपी प्रदुमन घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। वह गैंगस्टर का भी आरोपी है। वहीं चार अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: रुपयों के लालच में हुई थी सुरेंद्र की जिंदा जलाकर हत्या, पुलिस ने किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों की गोली से सिपाही शिवओम शुक्ला भी घायल हो गए। उनके बाएं हाथ में गोली लगी है। घायल आरोपी व सिपाही को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना में शामिल अन्य चार आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों के पास से गीडा पुलिस ने तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद किया है।

आरोपियों की पहचान कठउर निवासी प्रदुमन, भेली, छोलयी उर्फ परमात्मा, तारकेश्वर व दिनेश के रूप में हुई है।
 

जानकारी के मुताबिक, संत कबीरनगर की मूल निवासी युवती यू-ट्यूब कंटेंट क्रिएटर है। वह गीडा इलाके में किराए के कमरे में अपने पुरुष मित्र के साथ रहती है। बुधवार रात युवती ट्रेन से संत कबीरनगर से गोरखपुर आई। रेलवे स्टेशन से ऑटो से वह गीडा जा रही थी। अभी वह राजघाट पुल पार कर रही थी कि प्रदुमन निषाद, भेली, छोलयी उर्फ परमात्मा बाइक से पहुंचे और ऑटो रुकवाकर जबरन उसे उतार लिया।

फिर बाइक से अमरूतानी में नदी किनारे ले गए। वहां तारकेश्वर व दिनेश पहले से मौजूद थे। सभी आरोपियों ने युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर युवती को उसके कमरे पर ले जाकर छोड़ दिया। रात करीब चार बजे युवती अपने पुरुष मित्र संग गीडा थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना बताई। सामूहिक दुष्कर्म की घटना सुनकर पुलिस की नींद उड़ गई। राजघाट पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। दोनों थाने की पुलिस तलाशी में जुट गई।

इसे भी पढ़ें: मऊ के युवक का बांध पर मिला अधजला शव, हत्याकर जलाने की आशंका
 

सुबह करीब 11 बजे एकला बंधे के पिपरी पूरा गांव के पास पुलिस का मुख्य आरोपी प्रदुमन से आमना-सामना हो गया। बताया जा रहा है कि प्रदुमन ने पुलिस पर तमंचे से फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें प्रदुमन के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। वहीं मुठभेड़ में सिपाही शिवओम शुक्ला भी घायल हो गए। पुलिस ने सिपाही और घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया।

इसे भी पढ़ें: बुद्ध-वैदिक काल के संग्रह से गौरवान्वित होगी गोरक्षनगरी, इसी महीने से शुरू होगा काम

मुठभेड़ की सूचना पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी नार्थ मनोज अवस्थी भी मौके पर पहुंच गए। बाद में पुलिस ने अन्य सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रदुमन कच्ची शराब का धंधेबाज है। उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि गीडा इलाके में युवती संग हुई घटना में पुलिस ने केस दर्ज कर सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें से एक आरोपी को मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगी है। एक सिपाही भी घायल हुआ है। आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द साक्ष्य के साथ चार्जशीट दाखिल किया जाएगा। फास्ट ट्रैक कोर्ट में आरोपियों को सजा दिलाने की पुलिस पैरवी भी करेगी। आरोपियों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई भी की जाएगी।







 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed