{"_id":"64cb670e9955ff6cfb0a0a8a","slug":"gorakhpur-gaurav-museum-gorakshanagari-will-be-proud-of-collection-of-buddha-vedic-period-2023-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर गौरव संग्रहालय: बुद्ध-वैदिक काल के संग्रह से गौरवान्वित होगी गोरक्षनगरी, इसी महीने से शुरू होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर गौरव संग्रहालय: बुद्ध-वैदिक काल के संग्रह से गौरवान्वित होगी गोरक्षनगरी, इसी महीने से शुरू होगा काम
Thu, 03 Aug 2023 02:12 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 03 Aug 2023 02:12 PM IST
सार
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि शासन को गौरव संग्रहालय का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे स्वीकृत करने के बाद बजट की पहली किस्त जारी कर दी गई। टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। इस महीने के अंत तक इसका निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
गोरखपुर गौरव संग्रहालय।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
पूर्वांचल के लोगों को बुद्ध-वैदिक काल से जुड़ी स्थानीय कला, संस्कृति, वास्तु कला और शिल्प के माध्यम से गौरव का एहसास कराने के लिए सिविल लाइंस क्षेत्र में गौरव संग्रहालय का निर्माण होगा। शासन ने 20.16 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस संग्रहालय के निर्माण के लिए बजट की पहली किस्त 5.80 करोड़ रुपये जारी कर दी है। अब टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। इस महीने के अंतिम सप्ताह तक निर्माण शुरू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए 1.6 एकड़ क्षेत्र में तीन तल के इस संग्रहालय में भित्तिचित्र, मूर्तिकला, चित्रकला आदि का उपयोग होगा। संग्रहालय में गोरखपुर और आसपास की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती कुल सात गैलरियां होगी। प्रदर्शन प्रत्यक्ष और डिजिटल दोनों माध्यम से किए जाने की योजना है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: सांसद रवि किशन ने उड्डयन मंत्री से की मुलाकात, बोले- पुणे, गोवा, इंदौर, जयपुर के लिए हो सीधी उड़ान
विज्ञापन
सभी गैलरियां दूसरे और तीसरे तल पर होंगी। प्रथम तल पर एक लघु प्रेक्षागृह होगा, जिसमें करीब 500 दर्शक बैठकर किसी कार्यक्रम को देख सकेंगे। पर्यटकों की सुविधा के लिए भूमितल पर लाइब्रेरी, कैफेटेरिया, डाॅरमेंट्री, कांफ्रेंस हाॅल, पार्किंग आदि की भी व्यवस्था होगी।
इन्हें समर्पित होगी गैलरी
- गैलरी-1 : वैदिककाल को समर्पित
- गैलरी-2 : बुद्धकाल को समर्पित
- गैलरी-3 : जैनकाल को समर्पित
- गैलरी-4 : नाथपीठ को समर्पित
- गैलरी-5 : संतकबीर को समर्पित
- गैलरी- 6 व 7 : स्वतंत्रता संग्राम में पूर्वांचल
इसे भी पढ़ें: बदल रहा गोरखपुर: नए साल में मिलेगी पेप्सिको प्लांट की सौगात, 10 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि शासन को गौरव संग्रहालय का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे स्वीकृत करने के बाद बजट की पहली किस्त जारी कर दी गई। टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। इस महीने के अंत तक इसका निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।