{"_id":"623198594375d6073e0df757","slug":"girl-died-due-to-head-injury-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सिर में चोट लगने से हुई थी युवती की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सिर में चोट लगने से हुई थी युवती की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
Wed, 16 Mar 2022 01:27 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 16 Mar 2022 01:27 PM IST
सार
चेहरे-सिर के अलावा शरीर पर नहीं मिले गहरे घाव के निशान, पिता ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस कर रही जांच।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के कैंट इलाके के दाउदपुर उत्तरी में सोमवार को एक मकान के पीछे झाड़ी में मिली युवती की मौत सिर में चोट लगने से हुई थी। जिस मकान में युवती किराये पर रहती थी, उसी के पीछे शव मिलने की वजह से पुलिस खुदकुशी मान रही है। लेकिन, चेहरे-सिर के अलावा शरीर के किसी अन्य हिस्से में चोट के निशान न होने की वजह से मौत का रहस्य उलझ गया है।
विज्ञापन
आमतौर पर ऊंचाई से गिरने पर हाथ-पैर की हड्डी टूट ही जाती है। उधर, पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस हर पहलु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बस्ती के कोतवाली इलाके के गांधी नगर निवासी हेमंत चौधरी की बेटी अभिलाषा चौधरी प्राइवेट कंपनी में अकाउंटेंट थी। साथ ही वह विधि की पढ़ाई भी कर रही थी। दाउदपुर उत्तरी निवासी नवेंद्र शेखर के मकान के चौथी मंजिल पर अकेले किराये पर कमरा लेकर रहती थी। सोमवार को वहां पर कूड़ा फेंकने गए एक शख्स ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन
कमरा ऊपर होने और उसका रास्ता बाहर से होने की वजह से किसी ने उसे आते जाते नहीं देखा। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मंगलवार को पोस्टमार्टम में पुष्टि हुई कि उसकी मौत सिर में चोट लगने से हुई थी। इंस्पेक्टर कैंट शशिभूषण राय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अब तक की जांच में खुदकुशी की ही पुष्टि हो रही है।