फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girl committed suicide due to fight with Fiance in Deoria

यूपी: फोन पर बातचीत के दौरान मंगेतर से हुआ विवाद, नाराज युवती ने फंदे से लटक कर दे दी जान

Tue, 24 Aug 2021 10:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Tue, 24 Aug 2021 10:42 PM IST
सार

युवती के नहीं दिखने पर पड़ोस के लोगों ने दरवाजा खट-खटाया तो आवाज नहीं आई। जिससे पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। 

विज्ञापन
Girl committed suicide due to fight with Fiance in Deoria
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के जमसड़ा गांव में एक युवती ने मंगेतर से फोन पर विवाद के बाद मंगलवार की देर रात फंदे से लटककर जान दे दी। युवती के नहीं दिखने पर पड़ोस के लोगों ने दरवाजा खट-खटाया तो आवाज नहीं आई। बगल के छत से देखा तो युवती का शव छत की कुंडी से लटक रहा था। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती के माता- पिता व भाई मुंबई में रहते हैं। घटना की जानकारी के बाद ही वह गांव के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, लार थाना क्षेत्र के जमसड़ा गांव निवासी ऋषि प्रसाद मुंबई रहते हैं। इधर, एक माह से पत्नी व बेटा भी मुंबई चले गए थे। घर में बेटी निशा अकेली रहती थी। उसकी शादी बिहार के सिवान जिला के एक गांव में तय थी। 
विज्ञापन


पड़ोसियों के अनुसार वह मंगलवार की देर रात अपने मंगेतर से बात कर रही थी। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। जिससे नाराज होकर निशा ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया और दुपट्टे की फंदे से झूल गई। काफी देर बाद जब पड़ोस के लोगों ने उसे नहीं देखा तो कुछ महिलाएं दरवाजा खट- खटाईं, पर नहीं खुला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बगल के छत से रौशनदान से लोगों ने देखा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। आनन- फानन लोगों ने दरवाजा तोड़ कर शव को फंदे से उतारा। गांव के ही एक प्राइवेट चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, बेटी की मौत की खबर मुंबई पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन गांव के लिए रवाना हो गए। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed