फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   girl body found in bush behind house Gorakhpur

खुदकुशी करने की आशंका: घर के पीछे झाड़ी में युवती का शव मिला, मचा हड़कंप

Tue, 15 Mar 2022 11:19 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 15 Mar 2022 11:19 AM IST
सार

मकान मालिक से बातचीत करने पर पता चला है कि वह कुछ दिनों से अवसाद में थी। वजह क्या है, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
girl body found in bush behind house Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में कैंट इलाके के दाउदपुर उत्तरी में सोमवार को एक मकान के पीछे झाड़ी में युवती का शव मिला। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। जिस मकान में वह किराये पर रहती थी, उसी के पीछे शव मिलने की वजह से आशंका जताई जा रही है कि छलांग लगाकर खुदकुशी की है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


पुलिस हर बिंदु को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का ही लग रहा है। जानकारी के मुताबिक, बस्ती के कोतवाली इलाके के गांधी नगर निवासी हेमंत चौधरी की बेटी अभिलाषा चौधरी प्राइवेट कंपनी में अकाउंटेंट थी।
विज्ञापन


दाउदपुर उत्तरी निवासी नवेंद्र शेखर के मकान के चौथी मंजिल पर अकेले किराये पर कमरा लेकर रहती थी। सोमवार को वहां पर कूड़ा फेंकने गए एक शख्स ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। कमरा ऊपर होने और उसका रास्ता बाहर से होने की वजह से किसी ने उसे आते-जाते नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम के साथ जांच करने पहुंचे सीओ कैंट श्यामदेव विंद का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का है। मकान मालिक से बातचीत करने पर पता चला है कि वह कुछ दिनों से अवसाद में थी। वजह क्या है, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed