{"_id":"6257dce70c6d8226285e840b","slug":"gida-will-provide-plots-to-50-industrial-units","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: 50 औद्योगिक इकाइयों को भूखंड मुहैया कराएगा गीडा, 100 दिन के कार्यों का मसौदा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: 50 औद्योगिक इकाइयों को भूखंड मुहैया कराएगा गीडा, 100 दिन के कार्यों का मसौदा तैयार
Thu, 14 Apr 2022 02:05 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 14 Apr 2022 02:05 PM IST
सार
शासन के निर्देश पर 100 दिन के कार्यों का मसौदा तैयार, गीडा क्षेत्र में 750 करोड़ के निवेश की तैयारी, दो हजार लोगों को मिलेगा रोजगार।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शासन के निर्देश पर जिले में निवेश को बढ़ावा देने के लिए गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) ने 100 दिन का लक्ष्य तय किया है। प्राधिकरण इस दौरान 50 से अधिक औद्योगिक इकाइयों के लिए जमीन उपलब्ध कराएगा। सेक्टर 24 भीटी रावत एवं अन्य स्थानों पर ये भूखंड आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रदेश में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार बनने से उद्यमियों में उत्साह है। गोरखपुर में भी कई उद्यमी निवेश के लिए आगे आए हैं। 100 से अधिक उद्यमी अलग-अलग सेक्टर की औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के लिए भूखंड की मांग कर रहे हैं। 750 करोड़ रुपये के निवेश के लिए बात लगभग आखिरी चरण में है। 600 करोड़ की लागत से 20 एकड़ जमीन में डिस्टिलरी एवं ग्रेन बेस्ड एथेनॉल प्लांट की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा ज्ञान डेयरी द्वारा करीब 150 करोड़ की लागत से पांच एकड़ जमीन में दूध एवं डेयरी उत्पादों की इकाई लगाने की तैयारी है। दोनों इकाइयों के स्थापित होने के बाद दो हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिल सकेगा। इसके अलावा गैलेंट इस्पात समूह द्वारा एक सीमेंट फैक्ट्री की स्थापना भी की जाएगी।
विज्ञापन
गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने कहा कि गीडा में निवेश की बहुत संभावनाएं हैं। 100 दिनों में 50 से अधिक उद्यमियों को भूखंड आवंटित किए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही आवेदन भी आमंत्रित किए जाएंगे। उद्यमियों को भूखंड उपलब्ध कराने के लिए गीडा के सेक्टर 24 भीटी रावत एवं अन्य स्थानों पर 50 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है। नई इकाइयां लगने से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार भी मिलेगा।