फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GIDA will now launch commercial and residential scheme layout ready

Gorakhpur: गीडा अब व्यावसायिक और आवासीय योजना करेगा लांच, ले आउट तैयार

Sat, 18 Jun 2022 01:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 18 Jun 2022 01:15 PM IST
सार

गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने कहा कि गीडा द्वारा वाणिज्यिक एवं आवासीय योजना लांच करने की तैयारी की गई है। पहले चरण में करीब 70 एकड़ क्षेत्रफल में वाणिज्यिक योजना बरसात के बाद लांच हो जाएगी। आवासीय योजना भी इसी साल लांच करने की तैयारी है। इन योजनाओं के बाद शहर का और विस्तार हो सकेगा।

विज्ञापन
GIDA will now launch commercial and residential scheme layout ready
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) अब व्यावसायिक एवं आवासीय योजना लांच करने की तैयारी में जुटा है। पहले चरण में 70 एकड़ क्षेत्रफल में व्यावसायिक योजना लांच की जाएगी। इसका ले आउट तैयार कर लिया गया है। दूसरे चरण में आवासीय योजना लांच की जाएगी।
विज्ञापन


गीडा सेक्टर 11 में व्यावसायिक एवं आवासीय योजना लांच करने की तैयारी में है। यहां कुल 237 एकड़ भूमि अधिग्रहीत की जानी है। इसमें से 135 एकड़ के अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है और 95 एकड़ भूमि गीडा के नाम से दर्ज हो चुकी है। कालेसर जीरो प्वाइंट से जगदीशपुर फोरलेन बाईपास के बाएं विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


इस ओर करीब 14 ब्लॉक बनाए जाएंगे, एक ब्लॉक सड़क के दूसरी ओर होगा। पर्यावरण को देखते हुए हरियाली के लिए भी पर्याप्त क्षेत्रफल की व्यवस्था यहां की जा रही है। यहां दो ब्लॉकों में बड़े-बड़े स्टोर के लिए जगह मिल सकती है। एक ब्लॉक में शापिंग मॉल बनाया जाएगा। दो ब्लॉक होटल एवं अन्य सेवाओं के लिए दिए जाएंगे। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भी यहां जगह उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने कहा कि गीडा द्वारा वाणिज्यिक एवं आवासीय योजना लांच करने की तैयारी की गई है। पहले चरण में करीब 70 एकड़ क्षेत्रफल में वाणिज्यिक योजना बरसात के बाद लांच हो जाएगी। आवासीय योजना भी इसी साल लांच करने की तैयारी है। इन योजनाओं के बाद शहर का और विस्तार हो सकेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed