फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GIDA will launch new residential-commercial project in Kalesar

बदल रहा है गोरखपुर: कालेसर में गीडा लांच करेगा नया आवासीय-व्यावसायिक प्रोजेक्ट, सीएम करेंगे शिलान्यास

Mon, 27 Nov 2023 12:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 27 Nov 2023 12:34 PM IST
सार

गीडा कालेसर परियोजना जीरो पॉइंट पर स्थित है। यह लखनऊ-कुशीनगर हाईवे के अलावा गोरखपुर-सोनौली हाईवे के भी करीब है। अभी इन हाईवे पर कोई ऐसी व्यावसायिक जगह नहीं है, जहां सड़क मार्ग से गुजर रहे लोग बड़ी खरीदारी के साथ-साथ भोजन आदि के लिए रुक सकें।

विज्ञापन
GIDA will launch new residential-commercial project in Kalesar
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गीडा के कालेसर जीरो प्वाइंट पर नया आवासीय प्राजेक्ट लांच करने जा रहा है। यहां आवासीय और व्यावसायिक भूखंड आवंटित किए जाएंगे। गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर विकसित होने वाले इस क्षेत्र में खरीदारी के साथ-साथ लोग जायके का भी आनंद ले सकेंगे। 34वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे।

विज्ञापन


गीडा के स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री, कालेसर सेक्टर-11 में 200 एकड़ में विकसित होने वाली व्यावसायिक एवं आवासीय परियोजना का शिलान्यास करेंगे। गीडा की सीईओ अनुज मलिक ने बताया कि इस परियोजना के पहले चरण में लगभग 80 एकड़ में व्यावसायिक योजना के तहत भूखंडों का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें 10,000 वर्ग मीटर से लेकर 35,000 वर्ग मीटर तक के 13 भूखंड विभिन्न व्यावसायिक कार्यों के लिए दिए जाएंगे। दूसरे चरण में 120 एकड़ भूमि पर आवासीय सेक्टर का विकास किया जाएगा। इस योजना को विकसित करने में करीब 250 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस परियोजना के लिए जमीन का अधिग्रहण किया गया है, जिसमें करीब 173 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सात दिन बाद मिला किशोर का शव: जेब में था मोबाइल फोन, फिर भी नहीं खोज पाई पुलिस

कालेसर परियोजना जीरो पॉइंट पर स्थित है। यह लखनऊ-कुशीनगर हाईवे के अलावा गोरखपुर-सोनौली हाईवे के भी करीब है। अभी इन हाईवे पर कोई ऐसी व्यावसायिक जगह नहीं है, जहां सड़क मार्ग से गुजर रहे लोग बड़ी खरीदारी के साथ-साथ भोजन आदि के लिए रुक सकें। इसी को ध्यान में रखते हुए इस परियोजना को बनाया गया है। आने वाले समय में यहां कई बड़ी कंपनियों के शो रूम, छोटी दुकानों के अलावा बेहतर क्वालिटी के फूड कोर्ट भी होंगे। हाईवे से गुजरने वाले यहां रुककर अपनी जरूरत के अनुसार खरीदारी कर सकेंगे।

इंडियन ऑटो व्हील्स का होगा लोकार्पण

स्थापना दिवस समारोह में इंडियन ऑटो व्हील्स समेत कई फैक्टरियों का लोकार्पण व शिलान्यास किया जाएगा। करीब 800 करोड़ की इन परियोजनाओं से 3400 लोगों को रोजगार होगा। साथ ही 500 करोड़ रुपये के निवेश के लिए उद्यमियों को नए भूखंडों का आवंटन पत्र सौंपा जाएगा।

एसडीएम गीडा अनुपम मिश्रा ने बताया कि पिछले महीने 22 औद्योगिक एवं 21 व्यावसायिक भूखंडों का आवंटन किया गया था। इनमें से 10 बड़े निवेशकों को आवंटन पत्र मुख्यमंत्री देंगे। इसके अलावा अलग-अलग सेक्टरों में 155 करोड़ रुपये से सड़क, नाली, पुलिया, बिजली आदि के जो कार्य कराए गए हैं, उनका लोकार्पण व शिलान्यास भी होगा।

इसे भी पढ़ें: गरीब बेटियों के सौदेबाजों के मददगारों की तलाश में दबिश, दो को भेजा जा चुका है जेल

सेवा पोर्टल को भी लांच करेंगे मुख्यमंत्री

गीडा में उद्यमियों की सहूलियत के लिए विकसित किए गए ऑनलाइन पोर्टल गीडा सेवा को मुख्यमंत्री लांच करेंगे। गीडा सेवा पोर्टल पर आवंटी अपने अद्यतन भुगतान की धनराशि व देयकों की स्थिति ऑनलाइन देख और भुगतान कर सकेंगे। साथ ही इस पोर्टल पर भवन मानचित्र स्वीकृति के लिए वांछित प्रपत्रों को संलग्न करते हुए मानचित्र स्वीकृति, भूखंडों के उत्पाद परिवर्तन, इकाई के उत्पादनरत घोषित किए जाने, संविधान परिवर्तन इत्यादि का ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। इसके अलावा आवंटी, गीडा की ओर से विकसित विभिन्न सेक्टरों की समस्याओं को भी प्रस्तुत कर सकेंगे। पोर्टल के माध्यम से प्रत्येक आवंटी को एक विशिष्ट यूजर आईडी एवं पासवर्ड उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके आधार पर उनकी ओर से पोर्टल पर आवेदन किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed