फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teenager body found after seven days Mobile phone pocket still police could not find it

सात दिन बाद मिला किशोर का शव: जेब में था मोबाइल फोन, फिर भी नहीं खोज पाई पुलिस

Mon, 27 Nov 2023 11:08 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 27 Nov 2023 11:08 AM IST
सार

पिपराइच में राजू की हत्या के बाद पीड़ित परिवार से बसपा के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष ऋषि कपूर की अगुवाई में मुलाकात की। ऋषि कपूर ने घटना को लेकर कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यह हत्या पुलिस प्रशासन के साथ-साथ भाजपा सरकार पर भी सवालिया निशान खड़ा करता है। आए दिन गोरखपुर में कोई ना कोई बड़ी घटना होती रहती है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है।

विज्ञापन
Teenager body found after seven days Mobile phone pocket still police could not find it
पिपराइच इलाके के किशोर की हत्या के बाद घटनास्थल का निरीक्षक करते एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में पिपराइच के बसंतपुर गांव से 18 नवंबर को राजू के लापता होने पर पुलिस ने अपहरण का केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन उसके आगे एक कदम नहीं बढ़ाया। जबकि, राजू का मोबाइल फोन उसकी जेब से ही मिला है। अगर, उसका मोबाइल बंद भी किया गया होगा तो आखिरी लोकेशन तो आया ही होगा। पुलिस की इसी लापरवाही से नाराज परिजनों का गुस्सा शव मिलने के बाद फूट पड़ा और चार घंटे तक रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


उनकी मांग है कि आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए, थानेदार और विवेचक पर विभागीय कार्रवाई के साथ ही केस दर्ज किया जाए, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 50 लाख मुआवजा दिया जाए। बाद में पुलिस के आश्वासन पर भीड़ ने प्रार्थनापत्र दिया और फिर जाम खत्म हुआ।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, राजू के घर से शव मिलने वाली जगह के बीच की दूरी महज एक किलोमीटर है और थाने की दूरी तीन किलोमीटर। लेकिन, पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद मामले को हल्के में लिया। जबकि, पहले दिन से ही केस दर्ज कराने के बाद राजू की मां माधुरी अनहोनी की आशंका जता रही थीं और पुलिस को मोबाइल नंबर भी दे दी थीं। पुलिस एक-एक दिन टालती रही और राजू की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अगवा किशोर की अपहरण के बाद हत्या, श्मशान घाट के पास झाड़ियों में सात दिन बाद मिली सड़ी-गली लाश

अब गुस्सा है कि पुलिस अगर सक्रिय हुई होती तो शायद उसी दिन उसे बचा लिया गया होता या फिर शव ही मिला होता तो इतनी दुर्दशा तो नहीं ही होती कि सिर गायब हो, जबड़ा शरीर से दूर पड़ा हो और शरीर को कीड़े खा गए हों।

अब घटना से नाराज परिजन और ग्रामीण अपनी मांग को लेकर सड़क पर आए तो आला अफसर तक मौके पर पहुंच गए। सबके सामने पुलिस की लापरवाही भी उजागर हो गई है। पुलिस अब इस पूरे प्रकरण में सवालों के घेरे में है। शव को भले ही कुशीनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया, लेकिन जांच तो पिपराइच पुलिस को ही करना होगा, जिसे लेकर ग्रामीणों का गुस्सा अब भी कम नहीं हुआ है।

इसे भी पढ़ें: अपहृत किशोर की हत्या, विरोध में रास्ता जाम; चार घंटे गोरखपुर-हाटा मार्ग पर बैठे रहे ग्रामीण

राजू आखिर वहां पर क्यों गया, जांच में जुटी पुलिस
जिस जगह पर शवदाह गृह बना है, वह गांव का सिवान है। वहां पर शव का अंतिम संस्कार करने वाले भी नहीं जाते हैं, इस वजह से वहां पर झाड़ियां उग चुकी हैं। काफी पहले वहां पर जुआ और शराब का काम भी पुलिस ने पकड़ा था। अब सवाल यही उठ रहा है कि राजू आखिर वहां पर क्यों गया था, क्या किसी से मिलने गया था, इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने उसके मोबाइल नंबर का सीडीआर की मदद से जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर आज शाम तक रहेगा रूट डायवर्जन, जानिए क्या है वजह

बसपा नेताओं ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
पिपराइच में राजू की हत्या के बाद पीड़ित परिवार से बसपा के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष ऋषि कपूर की अगुवाई में मुलाकात की। ऋषि कपूर ने घटना को लेकर कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यह हत्या पुलिस प्रशासन के साथ-साथ भाजपा सरकार पर भी सवालिया निशान खड़ा करता है। आए दिन गोरखपुर में कोई ना कोई बड़ी घटना होती रहती है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है। कहा बसपा पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed