फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gida will have a strong participation in the ground breaking ceremony

खुशखबर: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में होगी गीडा की दमदार भागीदारी, 4657 नए रोजगार का मार्ग होगा प्रशस्त

Fri, 03 Jun 2022 11:02 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 03 Jun 2022 11:02 AM IST
सार

गीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पवन अग्रवाल का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप गीडा को निवेश के बेहतरीन स्थान के रूप में विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में हो रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम निवेश प्रस्तावों के रूप में सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
Gida will have a strong participation in the ground breaking ceremony
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लखनऊ में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में होने वाले तीसरे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में गीडा की भी दमदार भागीदारी होगी। गीडा की तरफ से 26 कंपनियों के जरिये 1892 करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाओं का शुभारंभ होगा। इन निवेश परियोजनाओं से 4657 नए रोजगार सृजित होंगे।

विज्ञापन


गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) पिछले कुछ वर्षों से निवेश के लिए उद्यमियों के पसंदीदा स्थानों में से एक है। 2017 में योगी आदित्यनाथ के पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद से गीडा में ढांचागत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ ही लैंड बैंक में इजाफा करते हुए भूमि आवंटन प्रक्रिया को इनवेस्टर फ्रेंडली बनाया गया है। अभी पिछले दिनों गीडा में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कई निवेशकों को अपने हाथ से भूमि आवंटन पत्र सौंपा था। वर्तमान समय में कई बड़ी कंपनियों ने गीडा में निवेश की इच्छा जताते हुए भूखंड की मांग कर रखी है। उन्हें उनकी जरूरत के मुताबिक भूखंड उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


गीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पवन अग्रवाल का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप गीडा को निवेश के बेहतरीन स्थान के रूप में विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में हो रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम निवेश प्रस्तावों के रूप में सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के साक्षी होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
गीडा में हो रहे निवेश के साक्षी शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बनेंगे। प्रधानमंत्री के हाथों ही इन निवेश परियोजनाओं का शुभारंभ होगा। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में गीडा में होने वाले करीब 1892 करोड़ रुपये के निवेश की परियोजनाओं को शामिल किया गया है। अलग अलग 26 निवेशकों की यह परियोजनाएं 30 लाख से लेकर 702 करोड़ रुपये तक की हैं।

 नई निवेश परियोजनाओं के जरिये गीडा में ग्रेन बेस्ड डिस्टलरी, स्टील, सीमेंट, मिल्क प्रोडक्ट, ग्रेन बेस्ड एथेनॉल, साल्वेंट, ग्लॉसवेयर, खाद्य तेल, पशु आहार, पोल्ट्री फीड, इलेक्ट्रिक व्हीकल, कॉमर्शियल बॉडी बिल्डिंग, प्लास्टिक पाइप, प्लास्टिक बैग-बोरा, फर्नीचर एवं लैमिनेट्स, पेपर बॉक्स, एयर ऑक्सीजन, बायो डिग्रेडेबल टेबल वेयर, प्लास्टिक किचन वेयर, बेकरी व नमकीन उत्पाद, मेडिकल एवं सर्जिकल आइटम्स आदि के प्लांट लगेंगे। साथ ही एक पैरामेडिकल कॉलेज व अस्पताल खोलने का भी प्रोजेक्ट है।
 

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए गीडा की निवेश परियोजनाएं

निवेशक              निवेश राशि   रोजगार सृजन
केयान डिस्टलरीज  702 करोड़     1000
गैलेंट इस्पात         500 करोड़      1000
गैलेंट इंडस्ट्रीज      135.08 करोड़    210
आईजीएल           125 करोड़       150
क्वार्ट्ज ओपलवेयर 120 करोड़      600
सीपी मिल्क           118 करोड़     1000
तत्वा प्लास्टिक्स     102.3 करोड़   110
आदित्या मोटर         20 करोड़      16
स्पालइस लैमिनेट्स  16 करोड़       200
शगुन फूड्स           13 करोड़       32
सिद्धेश्वरी ग्रीनटेक    10 करोड़       60
बुद्धा ट्रस्ट              10 करोड़       50
मंडलेश्वरी प्रा. लि.      6 करोड़      30
राज्याश एग्रोवेदिक     3 करोड़      15
मानस सिंह             2.20 करोड़   18
स्वर्णाक्षर ऑटोमोबाइल  2 करोड़    20
स्पार्टा टफन             1.40 करोड़  15
सोनू जायसवाल        1 करोड़       25
अभिनेष                  0.95 करोड़  11
कबीर नमकीन          0.84 करोड़  15
जमशेद राजा            0.80 करोड़  15
मिथिलेश पांडेय        0.74 करोड़   10
रविप्रताप सिंह         0.63 करोड़    14
नितेश कुमार           0.40 करोड़    10
संदीप शर्मा             0.30 करोड़    25
सुनीता सिंह            0.30 करोड़    06


 

उद्योग भवन नथमलपुर में भी होगा कार्यक्रम
लखनऊ में आयोजित तीसरे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी कार्यक्रम में गोरखपुर के कुल 38 उद्यमी शामिल होंगे। मुख्य कार्यक्रम लखनऊ में होगा। इसके अलावा उद्योग भवन, राजकीय औद्योगिक आस्थान नथमलपुर में भी कार्यक्रम का आयोजन होगा।

लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में 21 उद्यमी शामिल होंगे। वहीं गोरखपुर में तीन करोड़ रुपये से कम के पूंजी निवेश वाले निवेशकों को ओडीओपी उपहार एवं मेटल इंग्रेब्ड प्लेट्स दिया जाएगा। गोरखपुर के कार्यक्रम में सांसद रवि किशन, मेयर सीताराम जायसवाल और पिपराइच विधायक महेंद्रपाल सिंह शामिल होंगे।

इन फर्मों के उद्यमी होंगे शामिल
मोदी केमिकल्स, मेसर्स मानस सिंह, शारदा राइस मिल, जडास इंडस्ट्रीज, शिवशक्ति फूड प्रोडक्ट्स, ओरायनेक्स फार्मूलेसंस, सोनू ट्रेडर्स, अभिनव इंटरप्राइजेज, कबीर नमकीन, यश हेल्थकेयर प्रोडक्ट, अंशुल इंटरप्राइजेज, मां अंबे इंटरप्राइजेज, मेसर्स रवि प्रताप सिंह, बंसल इंडस्ट्रीज, शार्प प्लास्ट टेक्स, मेसर्स सुनीता सिंह, मेसर्स संदीप शर्मा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed