{"_id":"63329e80e9f6722a1410e263","slug":"gida-got-10-crores-from-central-government-for-flatted-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लैटेड फैक्ट्री: केंद्र सरकार से गीडा को मिले 10 करोड़, PM गति शक्ति योजना के तहत मिली रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लैटेड फैक्ट्री: केंद्र सरकार से गीडा को मिले 10 करोड़, PM गति शक्ति योजना के तहत मिली रकम
Tue, 27 Sep 2022 12:26 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:26 PM IST
सार
फ्लैटेड फैक्ट्री चार मंजिला होगी और इसमें 80 इकाइयां स्थापित की जा सकेंगी। प्रत्येक उद्यमी को एक हजार वर्ग फीट का निर्मित क्षेत्रफल उपलब्ध कराया जाएगा। छोटे उद्यमी कम लागत में यहां अपनी इकाई लगाकर उत्पादन शुरू कर सकेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेडीमेड गारमेंट की इकाई स्थापित करने के लिए गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में फ्लैटेड फैक्ट्री का निर्माण होगा। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से पीएम गति शक्ति योजना के तहत 10 करोड़ रुपये गीडा को मिले हैं। यह राशि 50 साल के लिए लोन के रूप में मिली है।
केंद्र सरकार इस योजना के तहत 12 करोड़ रुपये अलग से देगी। इसके निर्माण पर 40 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। फैक्ट्री बन जाने पर दो हजार लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।
एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना में फ्लैटेड फैक्ट्री को शामिल किए जाने के बाद से गोरखपुर को रेडीमेड गारमेंट का हब बनाने की कवायद चल रही है। गीडा द्वारा पहले से ही गारमेंट पार्क विकसित किया जा रहा है। सेक्टर 13 में 10 हजार 800 वर्ग मीटर (2.68 एकड़) क्षेत्रफल में इसका निर्माण किया जाना है। इसपर आने वाले 40 करोड़ रुपये की लागत में भूखंड की छह करोड़ रुपये कीमत भी शामिल है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: बच्चा चोरी के संदेह में कार सवार दंपती समेत तीन को पीटा, पुलिस ने बचाया, पहले हुई ये घटनाएं
चार मंजिला भवन में स्थापित होंगी 80 इकाइयां
फ्लैटेड फैक्ट्री चार मंजिला होगी और इसमें 80 इकाइयां स्थापित की जा सकेंगी। प्रत्येक उद्यमी को एक हजार वर्ग फीट का निर्मित क्षेत्रफल उपलब्ध कराया जाएगा। छोटे उद्यमी कम लागत में यहां अपनी इकाई लगाकर उत्पादन शुरू कर सकेंगे। फैक्ट्री में बनने वाले उत्पादों के प्रदर्शन के लिए प्रदर्शनी हाल भी बनाया जाएगा। एक मार्केटिंग आउटलेट भी खोला जाएगा। महिला कर्मियों के बच्चों के लिए स्थान भी उपलब्ध रहेगा।
गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने कहा कि पीएम गति शक्ति योजना के तहत फ्लैटेड फैक्ट्री के लिए केंद्र सरकार से 10 करोड़ रुपये की राशि मिली है। यह राशि गीडा को 50 साल के लिए लोन के रूप में मिली है। केंद्र सरकार से वित्तीय सहायता के रूप में 12 करोड़ रुपये अलग से मिलेेंगे।