फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GIDA going to launch housing scheme in Kalesar

बदल रहा है गोरखपुर: कालेसर में आवासीय योजना लांच करने जा रहा गीडा, तैयारी शुरू

Wed, 03 Jan 2024 03:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 03 Jan 2024 03:24 PM IST
सार

गीडा सीईओ अनुज मलिक ने कहा कि कालेसर में व्यावसायिक योजना के बाद आवासीय योजना भी लांच करने की तैयारी चल रही है। अगले महीने इसे लांच किया जाएगा। प्लॉटों की बिक्री से गीडा प्रशासन को आर्थिक आय होगी, जिससे अन्य योजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
GIDA going to launch housing scheme in Kalesar
कालेसर। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 कालेसर जीरो प्वाइंट पर व्यावसायिक क्षेत्र योजना के बाद आवासीय योजना भी लांच होने जा रही है। अगले महीने इसकी घोषणा हो सकती है। यह आवासीय योजना व्यावसायिक क्षेत्र के बगल में ही 90 एकड़ में विकसित होगी। इसमें लोगों को प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। आवासीय व व्यावसायिक योजना के मूर्त रूप लेने से गीडा में कारोबार को नया माहौल मिलेगा।
विज्ञापन


शहर से दूर सहजनवां के पास विकसित किए गए गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र में अब करीब 600 छोटी-बड़ी फैक्टरियां संचालित हो रही हैं। इसे अब भीटी रावत तक विस्तार दिया गया है। लिंक एक्सप्रेस वे के किनारे नया औद्योगिक गलियारा बनने के बाद इस इलाके का तेजी से विकास हो रहा है। लोग फैक्टरियों के नजदीक आवासीय और व्यावसायिक मकान बनवाना चाहते हैं।
विज्ञापन


इसे देखते हुए गीडा प्रशासन ने कालेसर जीरो प्वाइंट के पास पहले 80 एकड़ में व्यावसायिक योजना शुरू की थी, जिसे 30 नवंबर को मुख्यमंत्री ने लांच किया था। इसके बाद अब इसके बगल में ही 90 एकड़ में आवासीय योजना शुरू होने जा रही है। इसमें लोगों को प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। प्लॉट की साइज व रेट तय करने को लेकर प्रक्रिया चल रही है। जल्दी ही इसका निर्धारण भी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: धुरियापार में जमीन देखने पहुंची टीम अदाणी, सीमेंट फैक्टरी के लिए तलाश रहे हैं विकल्प
 

व्यावसायिक क्षेत्र में आ रही हैं बड़ी कंपनियां
कालेसर जीरो प्वाइंट के पास विकसित होने वाले गीडा के व्यावसायिक क्षेत्र में लुुलु माल समेत कई बड़ी कंपनियां निवेश को इच्छुक हैं। इससे यहां होटल, मॉल और अन्य शो रूम खुलने की संभावना बढ़ गई है। इससे उत्साहित गीडा प्रशासन जल्द से जल्द आवासीय योजना ला रहा है। उम्मीद है कि बड़ी कंपनियों के नजदीक का प्लॉट होने के चलते लोग इनकी खरीदारी को इच्छुक होंगे। दूसरे यह कि अच्छी आवासीय कॉलोनी होने के चलते व्यावसायिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा।

गीडा सीईओ अनुज मलिक ने कहा कि कालेसर में व्यावसायिक योजना के बाद आवासीय योजना भी लांच करने की तैयारी चल रही है। अगले महीने इसे लांच किया जाएगा। प्लॉटों की बिक्री से गीडा प्रशासन को आर्थिक आय होगी, जिससे अन्य योजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed