{"_id":"65b6d4d45e7216b09202cba5","slug":"gida-cm-can-launch-housing-scheme-on-february-3-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-447896-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीडा: तीन फरवरी को सीएम कर सकते हैं आवासीय योजना की लांचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीडा: तीन फरवरी को सीएम कर सकते हैं आवासीय योजना की लांचिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालेसर में होना है कार्यक्रम, इस दौरान कई कंपनियों से एमओयू भी कराया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गीडा के कालेसर जीरो प्वाइंट पर विकसित होने वाली गीडा की आवासीय योजना की फरवरी के पहले सप्ताह में लांचिंग है। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री तीन फरवरी को इसे कालेसर में आयोजित कार्यक्रम में लांच करेंगे। इसी कार्यक्रम में अदाणी और लुलु माल समेत कई अन्य कंपनियों से एमओयू साइन कराया जाएगा। इसके अलावा तीन-चार नई कंपनियों का भूमि पूजन भी कराया जाएगा।
गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) की तरफ से कालेसर जीरो प्वाइंट पर व्यावसायिक योजना का शुभारंभ बीते 30 नवंबर को किया था। इसके बाद अब उसी के बगल में आवासीय योजना भी लांच की जानी है। गीडा प्रशासन ने आवासीय योजना की लांचिंग के अलावा धुरियापार में अदाणी समूह की लगने वाली सीमेंट फैक्टरी और कालेसर में बनने वाले लुलु माॅल आदि के लिए एमओयू भी कराने की तैयारी शुरू कर दी है।