{"_id":"61b0787b79698f27a94ad30f","slug":"ghanshyam-rahi-again-became-gorakhpur-bsp-district-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: घनश्याम राही फिर बने गोरखपुर बसपा जिलाध्यक्ष, तीन महीने पहले ही हटाए गए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: घनश्याम राही फिर बने गोरखपुर बसपा जिलाध्यक्ष, तीन महीने पहले ही हटाए गए थे
Wed, 08 Dec 2021 02:49 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 08 Dec 2021 02:49 PM IST
सार
पार्टी के कुछ नेताओें का कहना है कि चिल्लूपार के विधायक विनय शंकर तिवारी, पूर्व सांसद भीष्म शंकर तिवारी और विधान परिषद के पूर्व सभापति के सपा में जाने की अटकलें तेज होने के बावजूद इसकी जानकारी शीर्ष नेतृत्व को नहीं दी गई, जिसके चलते ही हटाया गया है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष घनश्याम राही।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर जिलाध्यक्ष कमलेश प्रसाद गौतम को हटा दिया गया है। उनकी जगह घनश्याम राही को फिर से जिलाध्यक्ष बनाया गया है। राही को आठ सितंबर को हटाया गया था।
मुख्य सेक्टर प्रभारी सुधीर कुमार भारती ने बताया कि जिलाध्यक्ष घनश्याम राही और ऋषि कपूर को गोरखपुर मंडल का मुख्य सेक्टर प्रभारी नियुक्त किया गया है। अचानक कमलेश प्रसाद को जिलाध्यक्ष पद से हटाने को लेकर पार्टी में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
पार्टी के कुछ नेताओें का कहना है कि चिल्लूपार के विधायक विनय शंकर तिवारी, पूर्व सांसद भीष्म शंकर तिवारी और विधान परिषद के पूर्व सभापति के सपा में जाने की अटकलें तेज होने के बावजूद इसकी जानकारी शीर्ष नेतृत्व को नहीं दी गई, जिसके चलते ही हटाया गया है। हालांकि, इस मामले को कोई भी पदाधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
उधर, जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को घनश्याम राही का स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंडल संयोजक अमरचंद दूबे, अशोक शुक्ला, परमेश्वर उर्फ छोटू, अब्दुल मेराज, सुरेंद्र भारती, संतोष जिज्ञासू, आलोक मोदी, सतीश चंद्र, धर्मेंद्र चौधरी, नारायण लक्ष्मन, रामनगीना भारती आदि मौजूद रहे।