{"_id":"647794a30208ef658c0997d4","slug":"get-the-kazakpur-drain-from-hanuman-temple-cleaned-immediately-municipal-commissioner-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-189675-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान मंदिर से कजाकपुर नाले को तत्काल करवाएं साफ: नगर आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान मंदिर से कजाकपुर नाले को तत्काल करवाएं साफ: नगर आयुक्त
विज्ञापन

बुधवार सुबह निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने अधिकारियों को दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बुधवार सुबह एक बार साइकिल से सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। साइकिल से वार्ड संख्या 11 बड़गो पहुंचे। निरीक्षण के दौरान फुलवरिया से रानीबाग की तरफ से जाने वाली रोड का नाला कई जगह भटा पड़ा मिला। नाले में कई जगह कूड़े और प्लास्टिक पड़े थे। यही हाल आजाद चौक से हनुमान मंदिर कजाकपुर तक के नाले का मिला। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नाला की सफाई कराएं एवं त्वरित आर्थिक विकास योजना में शामिल करें।
नगर आयुक्त को हरिहर प्रसाद दुबे मार्ग पर कई निरात्रित गोवंश के अलावा बेतियाहाता पेट्रोल पंप से आगे ट्रांसफार्मर के बगल में मेन रोड पर कूड़े का ढेर मिला। रुस्तमपुर ढाले से आज़ाद चौक तक सफाई बहुत ही खराब मिली। कई स्थान पर कूड़े एवं प्लास्टिक के ढेर मिले। सात बजे तक सड़क पर न झाडू लगा था न ही सूखने के बाद भी नाले से निकला सिल्ट नहीं हटा था। आज़ाद चौक से भव्या मैरेज हाउस रोड पर सड़क किनारे की नाली पूरी तरह से मिट्टी से भरी मिली। राजकुमार ड्रेसेज के सामने की गली में सड़क पर पानी ओवर फ्लो कर रहा था। व्ही बाजार के पास रोड पर लगा क्रॉस भी टूटा मिला।
नगर आयुक्त ने वार्ड संख्या 75 शिवाजीनगर (महुईसुघरपुर) में निर्माणाधीन छठ माता मंदिर का पोखरा, स्ट्रीट लाइट का कार्य को जल्द पूरा करवाने का निर्देश दिया। कूड़ा फेंकने वाले किराएदारों से चालान कर जुर्माना जमा कराने की हिदायत दी। इस दौरान उन्होंने भव्या मैरेज हॉल से दक्षिण तरफ आने पर रोड के किनारे सिचाई विभाग के खाली पड़े पुराने गोदाम एवं कार्यालय को तोड़वा वहां नाला निर्माण का निर्देश दिया।