फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Get patients corona tested before surgery in gorakhpur

Gorakhpur News: सर्जरी से पहले मरीजों की कराएं कोरोना जांच, सीएमओ ने निजी अस्पतालों को दिया निर्देश

Sat, 24 Dec 2022 10:33 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 24 Dec 2022 10:33 AM IST
सार

गोरखपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विदेश से आने वाले 44 लोगों की कोरोना जांच की है। इसमें किसी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं मिली है। सीएमओ ने बताया कि एक से दो दिनों के अंदर रेलवे स्टेशन पर भी जांच कराई जाएगी

विज्ञापन
Get patients corona tested before surgery in gorakhpur
कोरोना समाचार। - फोटो : Social Media

विस्तार

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने निजी अस्पतालों को निर्देश दिया है कि छोटी या बड़ी सर्जरी से पहले मरीजों की कोरोना जांच अवश्य कराएं। इससे सही समय पर संक्रमण का पता चलेगा।

विज्ञापन


सीएमओ ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने में सबकी सहभागिता जरूरी है। बताया कि सरकारी अस्पतालों में भी कोरोना जांच के निर्देश दिए गए हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इसकी शुरुआत शनिवार से कर दी जाएगी। बीआरडी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल समेत निजी अस्पतालों को मिलाकर हर रोज शहर में छोटे से बड़े करीब 300 से अधिक ऑपरेशन होते हैं। इनमें प्रसव से लेकर अन्य ऑपरेशन शामिल हैं।  
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर 44 लोगों की जांच, रिपोर्ट निगेटिव
गोरखपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विदेश से आने वाले 44 लोगों की कोरोना जांच की है। इसमें किसी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं मिली है। सीएमओ ने बताया कि एक से दो दिनों के अंदर रेलवे स्टेशन पर भी जांच कराई जाएगी। सीएमओ ने कहा कि लक्षणों और उसके ट्रैवल हिस्ट्री के आधार पर कोविड जांच जरूरी है। विदेशों से आने वाले लोगों की कोविड जांच जरूर कराएं। ऐसे लोगों पर निगरानी समितियां नजर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

नगर निगम भी तैयारी में जुटा, जल्द शुरू होगा सैनिटाइजेशन

कोरोना के फिर से दस्तक की आशंका के बीच नगर निगम भी तैयारी में जुट गया है। पांच हजार लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइट मंगवाया गया है। जल्द ही घनी बस्तियों और प्रमुख बाजारों में सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने इस संबंध में नगर आयुक्त व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि मुख्य बाजारों और घनी बस्तियों में सैनिटाइजेशन अभियान शुरू होने जा रहा है।

सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकें फेस मास्क व दस्ताने
नगर आयुक्त ने कहा कि कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए सभी को फेसमास्क और दस्ताने लगाने चाहिए लेकिन ध्यान दें कि इन्हें किसी भी हाल में सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकें। ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से घोषणा कर लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा।

मॉस्क लगाएं पुलिसकर्मी, सेनेटाइजर का करें इस्तेमाल
विदेशों में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए एहतियातन पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने का निर्देश जारी किया गया है। पुलिस कर्मियों को मॉस्क लगाने व सेनेटाइजर का इस्तेमाल करने को कहा गया है। साथ ही उचित दूरी बनाकर फरियादियों से संवाद करने को कहा गया है। डीजीपी के आदेश के क्रम में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने जिले के पुलिस कर्मियों को गाइडलाइन भेजकर पालन करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed