फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Get Antra injection and get Rs100 per dose also

विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा: अंतरा इंजेक्शन लगवाएं और प्रति डोज 100 रुपये भी पाएं

Tue, 19 Jul 2022 03:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 19 Jul 2022 03:33 PM IST
सार

शादी के बाद दो साल तक बच्चा न चाहने और दो बच्चों के जन्म में अंतर रखने में कारगर है अंतरा इंजेक्शन, हर तीन माह पर लेनी होती है इंजेक्शन की डोज।

विज्ञापन
Get Antra injection and get Rs100 per dose also
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

दंपती के बीच समझदारी बढ़ाने और मां-बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है कि शादी के दो साल बाद ही पहले बच्चे की योजना बनाई जाए। इसके अलावा, दो बच्चों के जन्म में कम से कम तीन साल का अंतर रखा जाए। इसका सबसे बेहतर विकल्प है कि अंतरा इंजेक्शन।

विज्ञापन


इसकी एक डोज लगवाने पर महिला को सौ रुपये मिलेंगे। दो साल तक हर तीन महीने पर यह डोज लेनी होगी। जो दो से पांच साल तक के गर्भ निरोधन में मददगार होगी।

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि वर्ष 2020-21 में 8,092 महिलाओं ने अंतरा इंजेक्शन लगवाया है। इस साल अप्रैल से जून माह तक 1,421 महिलाओं ने इसे अपनाया है। इसकी सुविधा सीएचसी, पीएचसी, न्यू पीएचसी और ज्यादातर स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर उपलब्ध है।
विज्ञापन


 आशा कार्यकर्ता की मदद से यह सुविधा ली जा सकती है। अंतरा की लाभार्थी को सुविधा दिलवाने वाली आशा कार्यकर्ता को भी 100 रुपये प्रति डोज दिया जाएगा। बताया कि इंजेक्शन की पहली डोज चिकित्सक या कम्यूनिटी हेल्प ऑफिसर (सीएचओ) द्वारा लाभार्थी की स्क्रीनिंग होने के बाद ही प्रशिक्षित एएनएम या स्टॉफ नर्स से लगवाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे के जन्म में तीन साल के अंतर के लिए चार से पांच डोज काफी

जिन महिलाओं को गर्भनिरोधक गोली खाने में दिक्कत है, वे इस विधि का इस्तेमाल कर सकती हैं। स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी उपयुक्त है। गर्भाशय व अंडाशय के कैंसर से बचाव के साथ-साथ खून की कमी में फायदेमंद है। इस इंजेक्शन को बंद करने के बाद पुन: गर्भधारण में सात से दस माह लग जाते हैं। अगर बच्चों में तीन साल का अंतर रखना है, तो इंजेक्शन का चार से पांच डोज ही काफी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed