फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   General Manager inspects Gorakhpur-Nepalganj rail section.

Gorakhpur News: गोरखपुर-नेपालगंज रेलखंड का महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण

Tue, 01 Sep 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
General Manager inspects Gorakhpur-Nepalganj rail section.
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने सोमवार को गोरखपुर-नेपालगंज रोड रेलखंड का निरीक्षण किया। उन्होंने गोरखपुर से नेपालगंज रोड वाया खलीलाबाद और बस्ती रेलखंड पर विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान रेल संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ रेल अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर खान-पान के स्टालों का भी गहन निरीक्षण किया। उन्होंने स्टालों पर साफ-सफाई की स्थिति, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, निर्धारित दरों और यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्टाल संचालकों को निर्देश दिया कि यात्रियों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाए। साथ ही सामग्री की बिक्री निर्धारित दरों पर ही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने गोरखपुर-नेपालगंज रोड रेलखंड पर संरक्षा और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से रेल संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली और सुरक्षित रेल संचालन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने अधिकारियों से कहा कि रेलखंड पर संरक्षा और सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित रेल संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed