फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GDA's bulldozer razed illegal plotted developments.

Gorakhpur News: अवैध प्लाटिंग पर चला जीडीए का बुलडोजर

Thu, 20 Aug 2026 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
GDA's bulldozer razed illegal plotted developments.
गोरखपुर। अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने चिलुआताल थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल महेताब राय और महेसरा मंडी के पास ग्राम जंगल बेनीमाधव नंबर-01 में बुलडोजर चलाकर करीब 10.5 एकड़ भूमि को अवैध प्लाटिंग से मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान बनाई गई सड़कें और अन्य निर्माण भी ध्वस्त किए गए।
विज्ञापन

प्रभारी प्रवर्तन और अधिशासी अभियंता राकेश प्रताप के नेतृत्व में टीम ने पहले चिलुआताल थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल महेताब राय में कार्रवाई की। यहां राम आसरे और मजरुद्दीन की करीब 7.5 एकड़ भूमि में की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया गया। इसके बाद टीम ने महेसरा मंडी के पास ग्राम जंगल बेनीमाधव नंबर-01 में कार्रवाई की। यहां विनोद कुमार राणा व अन्य की ओर से करीब तीन एकड़ क्षेत्रफल में की जा रही अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता ज्योति राय, अजय कुमार पांडेय, अवर अभियंता धर्मेंद्र गौड़, शोभित कन्नौजिया समेत प्रवर्तन स्टाफ और पुलिस बल मौजूद रहा। उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने बताया कि अवैध प्लाटिंग और कॉलोनियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed