{"_id":"61c7fea064c21e477c74af46","slug":"gda-will-present-master-plan-2031-in-front-of-cm-yogi-in-gorakhpur-on-december-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सीएम योगी के सामने 29 दिसंबर को महायोजना-2031 को प्रस्तुत करेगा जीडीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सीएम योगी के सामने 29 दिसंबर को महायोजना-2031 को प्रस्तुत करेगा जीडीए
Sun, 26 Dec 2021 11:03 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:03 AM IST
सार
मुख्यमंत्री कोई सुझाव देंगे तो उसे शामिल करके ड्राफ्ट दोबारा शासन को भेजा जाएगा। शासन से हरी झंडी मिलने पर ड्राफ्ट प्रकाशित होगा।
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह 29 दिसंबर को जीडीए सभागार में मुख्यमंत्री योगी के सामने महायोजना-2031 को प्रस्तुत करने की तैयारी में हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर 29 दिसंबर को गोरखपुर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री से सुझाव व मंजूरी मिलने के बाद, महायोजना को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, महायोजना-2031 को अंतिम रूप दिया जा चुका है। शासन से ड्राफ्ट को मंजूरी मिल गई है। यदि मुख्यमंत्री कोई सुझाव देंगे तो उसे शामिल करके ड्राफ्ट दोबारा शासन को भेजा जाएगा। शासन से हरी झंडी मिलने पर ड्राफ्ट प्रकाशित होगा। लोगों के पास एक महीने तक आपत्ति या सुझाव दाखिल करने का समय होगा।
विज्ञापन
आपत्तियों के निस्तारण के बाद जीडीए बोर्ड से महायोजना को पास कराकर शासन को प्रकाशन के लिए भेज दिया जाएगा। शासन की ओर से प्रकाशन के बाद महायोजना-2031 लागू होगी।
विज्ञापन
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि महायोजना-2031 का प्रस्तुतीकरण, मुख्यमंत्री के समक्ष किया जाना है। इसके लिए 29 दिसंबर को समय मिलने की उम्मीद है। सीएम की स्वीकृति मिलते ही ड्राफ्ट का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद आपत्तियां ली जाएंगी और निस्तारण के बाद ड्राफ्ट का फाइनल प्रकाशन हो जाएगा।