{"_id":"615832258ebc3e4af164a48e","slug":"gda-will-give-gift-of-group-housing-food-park-parking-zone","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: ग्रुप हाउसिंग, फूड पार्क-पार्किंग जोन की सौगात देगा जीडीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: ग्रुप हाउसिंग, फूड पार्क-पार्किंग जोन की सौगात देगा जीडीए
Sat, 02 Oct 2021 03:49 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 02 Oct 2021 03:49 PM IST
सार
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने नया सवेरा योजना के पास खाली भूखंड, बुद्ध म्यूजियम के पास स्थित 10 एकड़ जमीन, बुद्ध विहार पार्ट सी के पास फरसहिया टोला, बुद्ध विहार व्यावसायिक योजना में चिन्हित 1.20 एकड़ जमीनों का जायजा लिया था।
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में आने वाले समय में गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) शहर के लोगों को ग्रुप हाउसिंग, फूड पार्क से लेकर पार्किंग जोन की सौगात देगा। जीडीए उपाध्यक्ष ने शहर के विभिन्न इलाकों में भूखंडों का जायजा लेने के बाद अधिकारियों को कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने नया सवेरा योजना के पास खाली भूखंड, बुद्ध म्यूजियम के पास स्थित 10 एकड़ जमीन, बुद्ध विहार पार्ट सी के पास फरसहिया टोला, बुद्ध विहार व्यावसायिक योजना में चिन्हित 1.20 एकड़ जमीनों का जायजा लिया था।
विज्ञापन
शुक्रवार को उन्होंने जीडीए के अधिकारियों के साथ इन भूखंडों पर लांच करने लायक योजनाओं के बारे में चर्चा की। कहा गया कि यहां ग्रुप हाउसिंग परियोजना, व्यावसायिक कांप्लेक्स, ब्रांडेड कंपनियों के आउटलेट से युक्त फूड पार्क, वेंडिंग जोन आदि बनाए जा सकते हैं। नई योजनाओं के लांच होने से नया सवेरा योजना का दायरा और बढ़ सकेगा। इस दौरान सचिव उदय प्रताप सिंह, मुख्य अभियंता पीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि तारामंडल क्षेत्र में जीडीए के कई भूखंड खाली हैं। सभी भूखंडों को व्यवस्थित किया जा रहा है। वहां नई योजनाओं के बारे में विचार-विमर्श किया जा रहा है। लोगों की मांग के अनुसार नई योजनाएं लांच करने पर फैसला होगा।