फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GDA team sealed commercial complex for construction by ignoring map

गोरखपुर: जब्ती के आदेश के बाद भी निर्माण कराने पर कांप्लेक्स सील, जीडीए की टीम ने की कार्रवाई

Sun, 12 Dec 2021 10:49 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 12 Dec 2021 10:49 AM IST
सार

भवन मालिक पर गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए संपत्ति जब्त करने का निर्देश है। इसके बावजूद मानचित्र की अनदेखी कर निर्माण कराने पर जीडीए की टीम ने यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन
GDA team sealed commercial complex for construction by ignoring map
गोरखपुर विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मानचित्र की अनदेखी कर निर्माण कराने पर गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की टीम ने शनिवार को मेडिकल कॉलेज रोड पर एचएन सिंह चौराहा के पास बन रहे व्यावसायिक कांप्लेक्स को सील कर दिया। इस कांप्लेक्स के मालिक रणधीर सिंह पर डीएम कोर्ट ने गैंगेस्टर की कार्रवाई करते हुए उनकी 64 करोड़ की संपत्ति भी जब्त करने का आदेश दे रखा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आदेश की अनदेखी कर कांप्लेक्स का निर्माण चल रहा था। जीडीए से मानचित्र पास कराया गया था, लेकिन शिकायत पर हुई जांच में पता चला कि निर्माण मानचित्र के विपरीत हो रहा है।  जिस पर प्राधिकरण की टीम ने शनिवार की दोपहर उसे सील कर दिया।  इस भवन के भूतल एवं प्रथम तल का निर्माण हो चुका है, जबकि शनिवार को सीलिंग की कार्रवाई तक द्वितीय तल पर भी छत लगाने के लिए शटरिंग का काम पूरा किया जा चुका था।
विज्ञापन


बता दें कि डीएम कोर्ट की तरफ से रणधीर सिंह की संपत्ति को जब्त करने का आदेश दिया गया है।  इसमें बशारतपुर स्थित जमीन एवं उसपर निर्मित दुकान, होटल, रेस्त्रां, मैरेज हॉल रुद्रालान, सैलून को भी कुर्क किया गया है। डीएम की ओर से अंतिम रूप से संपत्तियां कुर्क करने के आदेश के बावजूद तहसील ने लापरवाही की, जिससे निर्माण कार्य लगातार जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में तहसीलदार बृजमोहन शुक्ल का कहना है कि जिन संपत्तियों को कुर्क किया जाना है, उनके प्रपत्र जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। चर्चित मामला होने के कारण जब्तीकरण के आदेश के बावजूद जब निर्माण कार्य जारी रहा तो कई लोगों की ओर से इसकी शिकायत प्रशासन एवं जीडीए में की गई। सहायक अभियंता आरके शाही के नेतृत्व में जीडीए की टीम शनिवार को मौके पर पहुंची और कांप्लेक्स को सील कर दिया।

 
जीडीए सचिव उदय प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत पर टीम ने जांच की तो पता चला कि मानचित्र के विपरीत निर्माण कराया जा रहा था। इसपर टीम ने व्यावसायिक कांप्लेक्स को सील कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed