{"_id":"65318611773d779b32073e67","slug":"gda-sealed-half-a-dozen-illegal-constructions-including-mobile-towers-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-342371-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जीडीए ने सील किया मोबाइल टॉवर सहित आधा दर्जन अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जीडीए ने सील किया मोबाइल टॉवर सहित आधा दर्जन अवैध निर्माण
Fri, 20 Oct 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 20 Oct 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह के नेतृत्व में अवैध निर्माण के खिलाफ टीम ने कार्रवाई की। बृहस्पतिवार को जीडीए के नामित मजिस्ट्रेट के साथ टीम ने रुस्तमपुर के न्यू शिवपुरी कॉलोनी में जांच की।
यहां रामकृपाल यादव के आवासीय भू उपयोग में व्यावसायिक गतिविधि करने आंशिक रूप से भूतल पर एक दुकान, रेल विहार के सिद्धार्थ एन्क्लेव में एमके मंडल के अनाधिकृत निर्माण करने पर भवन के पीछे बने गेट, गोपलापुर में शंकर वर्मा के अधिकृत निर्माण के कारण मकान के पीछे खोले गए दरवाजे और सूबा बाजार के मदरहवां चौराहा में विनोद कुमार सिंह के भवन की छत पर अवैध तरीके से लगे मोबाइल टावर को सील कर दिया। इस बीच कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया। लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी से उनको पीछे हटना पड़ा। अधिकारियों का कहना है कि अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद