{"_id":"62e4ee363067fc28613447e9","slug":"gda-sealed-four-shops-and-one-house-in-gorakhpur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: गोरखपुर में अवैध निर्माण पर चला जीडीए का डंडा, कई निर्माण सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: गोरखपुर में अवैध निर्माण पर चला जीडीए का डंडा, कई निर्माण सील
Sat, 30 Jul 2022 02:09 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 30 Jul 2022 02:09 PM IST
सार
अधिशासी अभियंता किशन सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम ने शुक्रवार को पहले देवरिया बाईपास रोड पर सिक्टौर के पास बिना मानचित्र स्वीकृत कराए मुंशी लाल द्वारा 200 वर्ग मीटर में बनाई जा रही चार दुकानों को सील किया।
विज्ञापन
बिल्डिंग को सील करते जीडीए कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में अवैध निर्माण के खिलाफ गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की कार्रवाई दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रही। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने देवरिया बाईपास रोड, जंगल धूसड़ और मेडिकल कॉलेज रोड क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए ही बनाए जा रहे बारात घर, चार दुकानें और एक घर को सील कर दिया।
विज्ञापन
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह का कहना है कि बिना मानचित्र पास कराए या शमन कराए हो अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। अधिशासी अभियंता किशन सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम ने शुक्रवार को पहले देवरिया बाईपास रोड पर सिक्टौर के पास बिना मानचित्र स्वीकृत कराए मुंशी लाल द्वारा 200 वर्ग मीटर में बनाई जा रही चार दुकानों को सील किया।
विज्ञापन
वहां से निकलकर टीम जंगल धूसण पहुंची। वहां पंकज खन्ना द्वारा 350 वर्ग मीटर में आवासीय और मनोज चौहान द्वारा 350 वर्ग मीटर में व्यावसायिक निर्माण कराया जा रहा था। प्रवर्तन टीम ने दोनों निर्माण को सील कर दिया।
विज्ञापन
इसी तरह मेडिकल कॉलेज रोड पर भटहट के पास बिना मानचित्र स्वीकृत कराए चार हजार वर्ग मीटर में अजय सिंह और डीएन सिंह द्वारा बनवाए जा रहे बारात घर को भी टीम ने सील कर दिया।