Good News: गोरखपुर शहर की सात सड़कों को 'स्मार्ट' बनाने की तैयारी शुरू
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि गोरखपुर शहर की प्रमुख सड़कों को स्मार्ट बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पहले चरण में सात सड़कों पर सर्वे का काम किया जा रहा है। जल्द ही यहां निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर की प्रमुख सड़कों को ‘स्मार्ट रोड’ के तौर पर विकसित करने को लेकर गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पहले चरण में सात सड़कों के लिए सर्वे शुरू किया गया है। इनमें से ज्यादातर सड़कें गोलघर को जोड़ने वाली या उसके आस-पास की हैं।
शहर की कुल 21 सड़कों को ‘स्मार्ट रोड’ के तौर पर विकसित किया जाना है। पहले चरण के बाकी की सड़कों का काम होगा। इन सड़कों पर पाथ वे, छाए की व्यवस्था के साथ ही थोड़ी-थोड़ी दूरी पर वेंडर के लिए जगह तय की जाएगी। प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे स्टेशन पर समुद्र तल की ऊंचाई मिलाने के साथ सड़कों का सर्वे शुरू कर दिया गया है।
शहर की सड़कों को स्मार्ट बनाने की योजना पर काम कर रहे आर्किटेक्ट मनीष मिश्रा का कहना है कि इन सड़कों की दोनों पटरी साफ और आकर्षक होगी, जगह-जगह छांव के इंतजाम भी किए जाएंगे। स्ट्रीट वेंडरों को भी इस तरह व्यवस्थित किया जाएगा, जिससे जाम न लगने पाए।
पहले चरण में इन सड़कों को बनाया जाएगा ‘स्मार्ट’
काली मंदिर चौराहा से शास्त्री चौक
शास्त्री चौक से बेतियाहाता चौक
विश्वविद्यालय चौक से गणेश चौक
विजय चौक से गणेश चौक
काली मंदिर गोलघर से यातायात चौराहा
विजय चौक से टाउनहाल चौक
पैडलेगंज से शास्त्री चौक
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि गोरखपुर शहर की प्रमुख सड़कों को स्मार्ट बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पहले चरण में सात सड़कों पर सर्वे का काम किया जा रहा है। जल्द ही यहां निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।