भू-माफिया पर कार्रवाई: माफिया बुलडोजर देखकर भागे, जीडीए के संग पब्लिक खुद बनाएगी सपनों का घर
गोरखपुर में सीएम के जनता दर्शन में बिंदु नाम की महिला ने 2020 में शिकायत की और बताया कि उससे जमीन के नाम पर जालसाजी की गई है। सीएम के सख्त तेवर के बाद जांच की गई तो जिस भूमाफिया ओमप्रकाश के खिलाफ शिकायत की गई थी, उससे जुड़े 30 मामले सामने आए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमीन और मकान का सपना दिखाकर आम लोगों की खुशियां लूटने वाले भू-माफिया की संपत्तियों पर बुलडोजर चला तो अधिकतर शहर छोड़कर भाग गए या फिर जेलों में हैं। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) लोगों के लिए नई योजनाएं लाकर मरहम लगाने में जुटा है। पुलिस जहां भू-माफिया की कमर तोड़ने में लगी है, वहीं जीडीए ने जनता की सहभागिता से नई आवासीय योजनाएं लाकर उनके सपने साकार करने की उम्मीद जगाई है।
इस कदम से इतना तो पक्का हो ही गया कि जीडीए की आवासीय योजनाओं में रुपये लगाने लोग ठगी के शिकार नहीं होंगे और सपनों का घर बनाने में खुद उनकी भागीदारी भी सुनिश्चित हो जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, इसकी शुरुआत प्रदेश में नई सरकार के आने के साथ ही हो गई थी। गोरखपुर में सीएम के जनता दर्शन में बिंदु नाम की महिला ने 2020 में शिकायत की और बताया कि उससे जमीन के नाम पर जालसाजी की गई है। सीएम के सख्त तेवर के बाद जांच की गई तो जिस भूमाफिया ओमप्रकाश के खिलाफ शिकायत की गई थी, उससे जुड़े 30 मामले सामने आए। उसने झारखंड, बिहार और शहर के लोगों से करीब दो करोड़ रुपये की जालसाजी की थी।
इसे भी पढ़ें: अमर उजाला बाल मेला: चिड़ियाघर में बाल मेला कल...शेर-भालू को देखने के साथ बच्चे करेंगे फुल मस्ती
इसके बाद पुलिस ने उसके मोहद्दीपुर के मकान समेत अन्य संपत्तियों को जब्त किया। इसके बाद फिर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने जालसाजों के लिए अभियान ही चला दिया। इसका असर रहा कि भूमाफिया कमलेश यादव, दीनानाथ प्रजापति, अक्षय मिश्रा जैसे कई जालसाज सामने आए गए, जिनकी गर्दन दबोची गई।
प्रशासन की इस कार्रवाई से साफ हो गया है कि लोगों ने अपनी गाढ़ी कमाई को गंवा दिया है। इसे जीडीए ने भी समझा और लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर ठगी से बचाने का फैसला लिया गया। अब सरकारी योजनाएं ही चारों तरफ चल रही हैं, जिसमें आम लोगों के सपने का घर भी पूरा हो रहा है।
इसे भी पढ़ें: फिल्म की स्टोरी को दी मात: दुष्कर्म का आरोपी बोला.. मैं पूर्व जन्म में नाग था और किशोरी नागिन
केस एक
12 मई 2022 : लोगों से जमीन के नाम पर जालसाजी करने वाले भूमाफिया ओमप्रकाश को पुलिस ने पहले जेल भेजा फिर गैंगस्टर एक्ट के तहत डीएम के आदेश पर दो करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त किया गया। उसने जालसाजी करके मोहद्दीपुर में आलीशान मकान बनवाया था। वह कितना शातिर है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था तो उसके दो खातों को मिलकर महज आठ हजार रुपये ही होने की जानकारी मिली थी।
केस दो
गोरखपुर-खजनी मार्ग पर कैटलॉक से सुविधाओं वाला मकान का सपना दिखाकर शारदा सिटी ने भी जालसाजी की थी। पुलिस ने जांच की तो उसके भी कई मामले सामने आए थे। पुलिस ने आरोपी अक्षय मिश्रा पर केस दर्ज किया। उससे पूछताछ की और फिर उसने पुलिस की सख्ती की वजह से कई लोगों के रुपये भी वापस किए। बाद में उसके अन्य साथियों का नाम भी सामने आए, जिस पर कार्रवाई की गई थी।
इसे भी पढ़ें: गोरक्षनगरी में उद्योगों के साथ होटल कारोबार को भी लग रहे पंख, बन रहा पूरब का NCR
केस तीन
कुसम्ही, कोनी इलाके में सीलिंग की जमीन बेचकर भूमाफिया कमलेश यादव ने अपने साथी दीनानाथ प्रजापति के साथ मिलकर करोड़ों की ठगी की। ठगी से कमाए रुपये कमलेश यादव आईटीआई कॉलेज का मालिक तक बन बैठा। वहीं दीनानाथ एक चप्पल की दुकान से मैरिज हाउस और शोरूम का मालिक बन गया। पुलिस ने एक-एक मामले सामने आने पर 36 मुकदमे दर्ज किए। दोनों की 129 करोड़ की संपत्ति जब्त हुई, मैरिज हाउस पर जीडीए का बुलडोजर चला।