फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Young man arrested for kidnapping and molesting teenage girl

फिल्म की स्टोरी को दी मात: दुष्कर्म का आरोपी बोला.. मैं पूर्व जन्म में नाग था और किशोरी नागिन

Thu, 30 Nov 2023 11:27 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 30 Nov 2023 11:27 AM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल ने बताया कि आरोपी पर किशोरी को बहला-फुसला कर भगाने व दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज था। आरोपी को पुलिस ने जेल भिजवा दिया।

विज्ञापन
Young man arrested for kidnapping and molesting teenage girl
दुष्कर्म का आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

किशोरी को बहला-फुसला कर भगाने व फिर दुष्कर्म करने के आरोपी को बुधवार को गोला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पकड़ा गया तो बोला कि मेरा उससे पूर्व जन्म का नाता है। पिछले जन्म में मैं नाग था और वह नागिन थी। इस बात को वह भी जानती है, आप लोग कानून के नाम पर मुझे न फंसाएं।

विज्ञापन


उसकी बातों को सुनकर पुलिस वाले हैरान हुए और किशोरी से भी पूछे तो वह भी खुद को नागिन बताने लगी थी। हालांकि, नाबालिग होने की वजह से पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म की धारा बढ़ाते हुए आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान बिसरा गांव निवासी अंकित के रूप में हुई। किशोरी की मां ने गोला थाने में केस दर्ज कराया था। आरोप है कि वह किशोरी को बहला-फुसला कर भगा ले गया था। पुलिस केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो पता चला कि वह हैदराबाद में किशोरी को लेकर छिपा था। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर दबाव बना रही थी। वह अपने किसी परिचित से मिलने के लिए गोला आया था। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरक्षनगरी में उद्योगों के साथ होटल कारोबार को भी लग रहे पंख, बन रहा पूरब का NCR

आरोपी पुलिस की पकड़ में आया तो उसने बताया कि पिछले जन्म से किशोरी से मेरा संबंध है। मैं नाग था और वह नागिन थी। दोनों लोग इस बार जब आमने-सामने हुए तो फिर पिछले जन्म की बात याद आ गई। आप लोग परेशान कर रहे हैं। बाद में पुलिस ने उसे नियम कानून बताया और आरोपी को जेल भेजा।

प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल ने बताया कि आरोपी पर किशोरी को बहला-फुसला कर भगाने व दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज था। आरोपी को पुलिस ने जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed