{"_id":"65682caaecea13f1b00c6007","slug":"gda-bulldozer-runs-on-five-illegal-plots-in-gorakhpur-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर में पांच अवैध प्लाटिंग पर चला जीडीए का बुलडोजर, कराया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर में पांच अवैध प्लाटिंग पर चला जीडीए का बुलडोजर, कराया ध्वस्त
Thu, 30 Nov 2023 12:03 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:03 PM IST
सार
जीडीए की टीम ने सबसे पहले सेमराडाडी में हरि नारायण सिंह द्वारा हरिप्रिया सिटी फेज-1 में आठ एकड़ में कराई गई प्लाॅटिंग को ध्वस्त कराया। इसके बाद हरिप्रिया सिटी फेज-2 में आठ एकड़ में हुई प्लॉटिंग को ध्वस्त कराया गया।
विज्ञापन
जीडीए द्वारा अवैध निर्माण को किया गया ध्वस्त।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा चलाए जा रहे महाभियान के दूसरे दिन भी बुधवार को अवैध प्लाॅटिंग पर बुलडोजर चला। शहर के अलग-अलग हिस्सों में जीडीए की टीम ने पांच अवैध प्लाॅटिंग पर बुलडोजर चलाकर करीब 36 एकड़ भूमि को मुक्त कराया।
विज्ञापन
जीडीए की टीम ने सबसे पहले सेमराडाडी में हरि नारायण सिंह द्वारा हरिप्रिया सिटी फेज-1 में आठ एकड़ में कराई गई प्लाॅटिंग को ध्वस्त कराया। इसके बाद हरिप्रिया सिटी फेज-2 में आठ एकड़ में हुई प्लॉटिंग को ध्वस्त कराया गया। वहीं सेमरडाडी में देव शुक्ला द्वारा प्रभुत नगर काॅलोनी में पांच एकड़ में हुई प्लाॅटिंग को ध्वस्त कराया गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: भू-माफिया पर कार्रवाई: माफिया बुलडोजर देखकर भागे, जीडीए के संग पब्लिक खुद बनाएगी सपनों का घर
विज्ञापन
सेमराडाडी में ही उमा यादव द्वारा श्वेता विहार फेज-2 में पांच एकड़ और राकेश शर्मा द्वारा सेमराडाडी में 10 एकड़ में हुई अनंत सिटी की प्लाॅटिंग को ध्वस्त कराया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में जीडीए के अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार, जिला प्रशासन द्वारा नामित मजिस्ट्रेट कल्याण सिंह मौर्या, सहायक अभियंता कुंज बिहारी, राजबहादुर सिंह एवं विनोद कुमार शर्मा, अवर अभियंता रमापति वर्मा, डीएन शुक्ला, मनीष कुमार त्रिपाठी, संजीव कुमार तिवारी, सुनील कुमार शर्मा आदि शामिल रहे।
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आनंदवर्द्धन ने कहा कि अनधिकृत निर्माणों के विरुद्ध सीलबंद व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रहेगी।