{"_id":"663804f54786e520c1098bf7","slug":"garibrath-express-reached-amarnath-18-hours-and-15-hours-late-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-547953-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अमरनाथ 18 घंटे और 15 घंटे देरी से पहुंची गरीबरथ एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अमरनाथ 18 घंटे और 15 घंटे देरी से पहुंची गरीबरथ एक्सप्रेस
Fri, 05 Jul 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 05 Jul 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो
- अंबाला खंड के शंभू स्टेशन पर चल रहे किसान आंदोलन की वजह से लेट हो रही ट्रेनें
- गर्मी में ट्रेन लेट होने से परेशान हो रहे यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। अंबाला खंड के शंभू स्टेशन पर चल रहे किसान आंदालन की वजह से ट्रेनों का संचालन काफी हद तक प्रभावित हुआ है। आंदोलन की वजह से एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों के रूट में डायवर्जन किया गया है। डायवर्जन की वजह से अमृतसर रूट की ट्रेनें 15 घंटे तक लेट चल रही हैं। रविवार को अमरनाथ एक्सप्रेस 18 घंटे तो गरीबरथ एक्सप्रेस 15 घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची। ट्रेन लेट होने की वजह से यात्रियों को गर्मी में काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
12654 जम्मूतवी-गुवाहटी अमरनाथ एक्सप्रेस रविवार को लगभग 18 घंटे की देरी से दोपहर 2:55 बजे प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर आई। जालंधर से आने वाले सुनील कुमार ने बताया कि ट्रेन पहले से ही लगभग 10 घंटे की देरी से चल रही थी। लेकिन गोरखपुर पहुंचते-पहुंचते यह 18 घंटे हो गई। उनको झंगहा जाना है। बार-बार ट्रेन रूक जा रही थी। गर्मी में बहुत परेशानी हुई।
12204 अमृतसर-सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस लगभग 15 घंटे की देरी से दोपहर 3:19 बजे प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची। ट्रेन से उतरने वाले यात्री यशपाल ने बताया कि वे अमृतसर में काम करते हैं। वहां पर ट्रेन लगभग समय से ही निकली, लेकिन रास्ते में डायवर्जन था। इसकी वजह से दिल्ली पहुंचते-पहुंचते 10 घंटे लेट हो गई। इसके बाद गोरखपुर 15 घंटे देरी से पहुंची है। पांच दिन की छुट्टी लेकर घर आए हैं। एक दिन ऐसे ही गुजर गया।
विज्ञापन
-
वॉटर कूलर पर लगी भीड़
अमरनाथ एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म पर आते ही बड़ी संख्या में यात्री प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर दौड़ पड़े। आगे की तरफ लगे वॉटर कूलर के पास यात्रियों की भीड़ लग गई। जो उसमें पानी भर पाने में सक्षम नहीं था, वह बगल में लगे आरओ काउंटर पर पांच रुपये देकर पानी भरने पहुंच गया। ट्रेन के खड़ी रहने तक काउंटर पर भीड़ लगी रही।
-
यह गाड़ियां भी रहीं लेट
रविवार को 01431 पुणे-गोरखपुर स्पेशल लगभग 23 घंटे देरी से गोरखपुर पहंची। इसी तरह आनंद विहार-छपरा समर स्पेशल छह घंटे, 14618 अमृतसर-पुर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस सात घंटे, 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस सात घंटे देरी से आई।
-
बोले यात्री...
लुधियाना में ट्रेन समय से आने के बाद भी रास्ते में 15 घंटे लेट हो गई। गर्मी में बहुत परेशानी हुई। रूट डायवर्ट होने की वजह से यह देरी हो रही है।
चांद मियां
जम्मू में ट्रेन पहले ही लेट हो गई थी। इसके बाद रास्ते में यह और बढ़ता गया। इसकी वजह से सफर में काफी परेशानी हुई। ट्रेन से उतरकर काफी राहत महसूस हो रही है।
उर्मिला