{"_id":"64b4c7be876c93f39a0f42e5","slug":"gangster-on-four-including-director-and-doctor-of-satyam-hospital-gorakhpur-2023-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सत्यम हॉस्पिटल के संचालक-डॉक्टर समेत चार पर लगा गैंगस्टर, संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सत्यम हॉस्पिटल के संचालक-डॉक्टर समेत चार पर लगा गैंगस्टर, संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही पुलिस
Mon, 17 Jul 2023 10:16 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 17 Jul 2023 10:16 AM IST
सार
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि जांच के आधार पर आरोपियों पर गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के अपराध से अर्जित संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गोरखपुर जिले में भटहट-बांसस्थान रोड पर स्थित सत्यम हॉस्पिटल में गर्भवती महिला की मौत के मामले में गुलरिहा पुलिस ने हॉस्पिटल संचालक सुभाष, उसके बेटे रंजित, डॉक्टर सुनील सरोज और सत्येंद्र के खिलाफ रविवार को गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने डीएम के अनुमोदन के बाद केस दर्ज कर रंजित को गिरोह का सरगना बनाया है। तीन आरोपी जेल में हैं, जबकि एक जमानत पर बाहर है। अब उसकी भी गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस आरोपियों की अवैध संपत्ति का ब्योरा जुटा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, भटहट-बांसस्थान रोड स्थित सत्यम हॉस्पिटल में चार जनवरी की सुबह गर्भवती महिला सोनावत की मौत हो गई थी। पुलिस ने जैनपुर टोला के काजीपुर निवासी पति रामबदन की तहरीर पर रंजीत निषाद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, जालसाजी, गर्भपात करने व इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट की धारा में केस दर्ज किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया था कि गलत इलाज की वजह से गर्भवती की बच्चेदानी फट गई थी और इसी वजह से चार महीने के बच्चे व उसकी मौत हुई थी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक, जनकल्याण के लिए मांगी मन्नत
गर्भवती महिला की हो चुकी है मौत
जांच में हॉस्पिटल संचालक सुभाष निषाद, डॉक्टर सुनील कुमार सरोज, नर्स गीता, अल्ट्रासाउंड टेक्नीशियन नागेंद्र राम, वार्ड ब्वाय अरुण कुमार व दिनेश और सत्येंद्र कुमार का नाम प्रकाश में आया और मुकदमे में इनका नाम बढ़ाया गया। रविवार को गैंग के सरगना रंजीत निषाद, हॉस्पिटल संचालक सुभाष निषाद, चिकित्सक सुनील सरोज और सत्येंद्र कुमार के खिलाफ गुलरिहा पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इस मामले में गुलरिहा पुलिस ने रंजीत निषाद, संचालक सुभाष निषाद, सत्येंद्र निषाद समेत छह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनमें से सत्येंद्र कुमार जमानत पर जेल से बाहर है।
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि जांच के आधार पर आरोपियों पर गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के अपराध से अर्जित संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है।
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि जांच के आधार पर आरोपियों पर गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के अपराध से अर्जित संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है।