{"_id":"637efc859cd7a646885a96b2","slug":"gangster-on-four-accused-of-robbery-by-putting-chili-in-eyes","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आंखों में मिर्च डालकर लूट के चार आरोपियों पर गैंगस्टर, एक को मुठभेड़ में लगी थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आंखों में मिर्च डालकर लूट के चार आरोपियों पर गैंगस्टर, एक को मुठभेड़ में लगी थी गोली
Thu, 24 Nov 2022 10:44 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 24 Nov 2022 10:44 AM IST
सार
अगस्त 2021 में देवरिया जिले के बघौचघाट निवासी व कलेक्शन एजेंट नवनीत के साथ लूट की वारदात हुई थी। बाइक सवार बदमाशों ने आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उनसे 5.28 लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने इस मामले में सिकंदर नाम के बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
आरोपी बाएं से गोविंद, सोनू, सिकंदर और विजय।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल इलाके में अगस्त 2021 में कलेक्शन एजेंट की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूट करने के चार आरोपियों पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया है। रामगढ़ताल पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम की अनुमति के बाद कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
इस मामले में एक आरोपी को बाद में पुलिस मुठभेड़ में गोली भी लगी थी। वर्तमान में दो आरोपी जमानत पर बाहर हैं, जिनकी फिर से तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं दो आरोपी जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, अगस्त 2021 में देवरिया जिले के बघौचघाट निवासी व कलेक्शन एजेंट नवनीत के साथ लूट की वारदात हुई थी। बाइक सवार बदमाशों ने आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उनसे 5.28 लाख रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में सिकंदर नाम के बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। अन्य तीन बदमाशों की बाद में गिरफ्तारी हुई थी। अब पुलिस ने सभी पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। वर्तमान में विजय और गोविंद जेल में हैं, अन्य दो आरोपी जमानत पर बाहर हैं।
इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस
रामगढ़ताल इलाके के बेतियाहाता दक्षिणी निवासी विजय कुमार, कजाकपुर निवासी सिकंदर निषाद, सेंदुली बिंदुली निवासी गोविंद यादव व यहीं के सोनू बांसफोड़ को गिरोहबंद किया गया है। विजय कुमार गिरोह का सरगना है।
विजय पर रामगढ़ताल थाने में पांच, कानपुर नगर के शीशामऊ थाने में एक, बाराबंकी के कोतवाली, बहोसरा में तीन केस दर्ज हैं। सिकंदर पर रामगढ़ताल में तीन, गोविंद पर रामगढ़ताल में एक व खोराबार में एक व सोनू पर एक केस दर्ज है।