{"_id":"66a43d318b8965275706b884","slug":"gangster-charges-will-be-imposed-on-professional-fraudsters-property-will-be-confiscated-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-633666-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पेशेवर जालसाजों पर लगेगा गैंगस्टर.. जब्त होगी संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पेशेवर जालसाजों पर लगेगा गैंगस्टर.. जब्त होगी संपत्ति
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट सर्किल से शुुरुआत, एक से अधिक केस वाले जालसाजों की बन रही सूची
कैंट, खोराबार, रामगढ़ताल और एम्स थाने में जालसाजी के ज्यादा केस
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पेशेवर जालसाजों की अब खैर नहीं है। एक से अधिक केस वाले जालसाजों को चिह्नित करके उन पर गैंगस्टर लगाया जाएगा। फिर उनकी संपत्ति भी जब्त की जाएगी। एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर ने इसकी शुरुआत कैंट सर्किल से की है। उन्होंने एएसपी और सीओ कैंट को अपने सर्किल के चारों थानों में दर्ज जालसाजी के मामलों में गैंगस्टर की कार्रवाई का लक्ष्य दिया है।
वर्तमान में जिले में भूमि विवाद के बाद जालसाजी के सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। उसमें भी भूमि से संबंधित जालसाजी की संख्या सर्वाधिक है। एसएसपी के यहां जब कोई पीड़ित शिकायत लेकर पहुंच रहा है तो सीओ से जांच कराकर केस दर्ज कराया जा रहा है। साथ ही जालसाजों पर शिकंजा कसने के क्रम में एसएसपी ने सभी सर्किल की समीक्षा की तो पाया कि कैंट सर्किल (कैंट, खोराबार, एम्स और तारामंडल) में सबसे ज्यादा जालसाजी के मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने अब इन केसों की सूची तैयार कर ऐसे जालसाजों की पहचान करने का निर्देश दिया है, जिनके खिलाफ एक से अधिक केस दर्ज हैं। उन मामलों में थाने से रिपोर्ट मंगाकर गैंगस्टर की कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। एसएसपी ने एएसपी/सीओ कैंट अंशिका वर्मा को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
तीन थाना क्षेत्रों में सर्वाधिक मामले
खोराबार, एम्स और रामगढ़ताल में सबसे अधिक जालसाजी के मामले सामने आते हैं। यहां प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस और विदेश भेजने के लिए ट्रेवल्स एजेंटों की भी भरमार है। सिंघड़िया क्षेत्र में विदेश भेजने वाले एजेंटों के ऑफिस पर छापा भी पड़ चुका है, जिसमें कई दलाल पकड़े जा चुके हैं। इसके बाद भी यहां विदेश भेजने के नाम पर ठगी का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है।
अब सीओ की भी होगी समीक्षा, कार्रवाई पर नजर
एसएसपी ने थानेदारों के साथ सीओ की भी समीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। आने वाले दिनों में थानेदारों के अलावा सीओ के कार्याें की समीक्षा पर एसएसपी ने फोकस किया है। सीओ के साथ उनके सर्किल के क्राइम और विवेचना की प्रगति सहित अन्य मामलों की एसएसपी समीक्षा करेंगे। समीक्षा से पहले उन्हें टार्गेट भी दिया जाएगा। अभी तक समीक्षा के दायरे में सिर्फ थानेदारों की क्लास लगती थी। सीओ इससे बचे रहते थे। सीओ की पेशी पर भी गंभीर आरोप लगते हैं। लिहाजा एसएसपी ने अब इस ओर ध्यान देने का मन बन लिया है।
वर्जन
जिनके खिलाफ एक से अधिक जालसाजी के केस दर्ज किए गए हैं, उनकी समीक्षा कर गैंगस्टर की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया है। इसकी शुरुआत कैंट सर्किल से की गई है। अन्य सर्किल में भी जालसाजी के केस की समीक्षा की जा रही है, जिसमें जरूरत होगी उसमें गैंगस्टर की कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाएगा।
- डाॅ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी