Gorakhpur News: सीलिंग की जमीन बेचने वाले कमलेश सहित तीन पर लगा गैंगस्टर, अब दीनानाथ की तलाश में पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीलिंग की जमीन बेचकर करोड़पति बने भू-माफिया कमलेश यादव व उसके दो साथियों पर पुलिस ने गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया है। डीएम से अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने तीनों को गिरोहबंद किया। गिरोह का सरगना कमलेश यादव को बनाया गया है, जबकि और दीनानाथ प्रजापति व मनोज कुमार सदस्य बनाए गए हैं। कमलेश अभी जेल में है। जबकि, पुलिस ने बुधवार को मनोज को गिरफ्तार कर लिया और दीनानाथ की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, एक सैनिक की पत्नी के सामने आने के बाद भू माफिया कमलेश और उसके साथियों का पूरा खेल सामने आया। इस मामले में पुलिस चौरीचौरा तहसील के सब रजिस्ट्रार चंद्रशेखर शाही तक को गिरफ्तार कर जेल भेजवा चुकी है। अब पुलिस ने चार्जशीट दाखिल करके गैंगस्टर की कार्रवाई की है। कमलेश एम्स इलाके बहरामपुर अहिरवाती टोला का रहने वाला है, जबकि दीनानाथ प्रजापति कुसम्ही बाजार और मनोज कुमार रक्षवापार, पिपराइच का निवासी है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में आस्था का हुआ विसर्जन: जमकर नाचे फिर पोखरे में गिराईं प्रतिमाएं...और मच गई नोच-खसोट
पुलिस रिपोर्ट में लिखा है कि गैंग का लीडर कमलेश यादव स्वयं व अपने गिरोह के अन्य दो सदस्य के साथ आर्थिक, भौतिक व अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से सामूहिक रूप से एक संगठित गिरोह बनाकर गैंग बनाए हैं। सभी प्रतिरूपण व कूटरचना द्वारा धोखाधड़ी और गबन करते हुए अवैध तरीके से बैनामा कराकर संपत्ति हड़पने का अपराध करते रहते हैं।
गैंग के सरगना एवं अन्य सदस्य का सामान्यतः जनमानस में भय एवं आतंक व्याप्त है। पुलिस की इस रिपोर्ट के आधार पर ही डीएम ने गैंगस्टर का केस दर्ज करने की अनुमति दे दी है, जिसके बाद पुलिस ने गिरोहबंद करने की कार्रवाई की है।
इसे भी पढ़ें: बड़हलगंज में बच्चों के विवाद में युवक की पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार
कमलेश पर दर्ज हैं 35 मुकदमे
कमलेश यादव पर 35 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें सभी जालसाजी के मामले हैं और धमकी का भी केस हैं। इसके अलावा दीनानाथ प्रजापति पर 9 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें जालसाजी व आपराधिक साजिश का केस दर्ज है। मनोज कुमार पर पांच केस हैं, इसमें जालसाजी के अलावा मारपीट, एससी-एसटी का केस भी है।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि पुलिस ने भू-माफिया कमलेश यादव और उसके गिरोह के सदस्यों पर गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया गया है। उसके दो साथी जमानत पर बाहर हैं, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। अब गैंगस्टर एक्ट के तहत इनके अपराध से अर्जित संपत्तियों को भी जब्त किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: जनता दर्शन में बोले सीएम योगी, हर जरूरतमंद का मिले आवास व इलाज