{"_id":"661afe841e37d4c1490d7e24","slug":"gangster-accused-on-three-accused-of-animal-smuggling-reward-on-five-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-524761-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पशु तस्करी के तीन आरोपियों पर लगा गैंगस्टर, पांच पर इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पशु तस्करी के तीन आरोपियों पर लगा गैंगस्टर, पांच पर इनाम
विज्ञापन
डीएम के अनुमोदन के बाद एम्स थाने में दर्ज किया गया मामला
एसएसपी ने केस में वांछित पांच बदमाशों पर इनाम भी घोषित किया
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पशु तस्करी करने वाले तीन बदमाशों पर पुलिस ने गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया है। तीनों आजमगढ़ के रहने वाले हैं। अब पुलिस इनकी संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही है, ताकि गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्तीकरण की जा सके।
उधर, अलग-अलग थानों में दर्ज केस में फरार चल रहे पांच बदमाशों पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने इनाम भी घोषित कर दिया है। एसएसपी ने सभी की गिरफ्तारी के भी निर्देश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक, एम्स थाने में आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के हुसेपुर निवासी रमेश कुमार यादव, अहिरौला थाना क्षेत्र के भगोइचा निवासी राजकुमार और अहिरौला थाना क्षेत्र के आलमपुर निवासी आजाद को गिरोहबंद किया है। इसमें रमेश कुमार यादव गिरोह का सरगना है।
विज्ञापन
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि 31 अगस्त 2023 को थाना एम्स क्षेत्र के कुशीनगर जाने वाले लेन पर रामूडीहा क्राॅसिंग के पास 18 राशि गोवंश की तस्करी करते हुए एक ट्रक को पकड़ लिया गया। मौके से ट्रक चालक व उसके सहयोगी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बदमाशों पर गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा में केस दर्ज किया। विवेचना के दौरान केस में आरोपियों का नाम सामने आया था, जिसके बाद कार्रवाई की गई।
वहीं, एसएसपी ने कैंपियरगंज थाने में दर्ज कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी के केस में फरार आरोपी इंदरपुर निवासी महेंद्र कुमार सिंह पर दस हजार रुपये, गीडा में मारपीट कर लूट के आरोपी पर दस हजार रुपये, सिकरीगंज में चोरी के आरोपी बांसगांव के मंसुरिया निवासी गोपाल राय पर दस हजार रुपये, खोराबार थाने में दर्ज जालसाजी केस में फरार रामनाथ गुप्ता पर पांच हजार रुपये, कुशीनगर के जटहां बाजार के खैसिया नौका निवासी अनूप गुप्ता की गिरफ्तारी के लिए पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।