फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gangster accused of killing nephew of former district panchayat member

गोरखपुर: पूर्व जिला पंचायत सदस्य के भतीजे की हत्या के आरोपियों पर गैंगस्टर

Mon, 24 Oct 2022 10:05 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 24 Oct 2022 10:05 AM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा मनोज कुमार पांडेय की तहरीर पर शनिवार रात हत्या के चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपी वर्तमान में जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
Gangster accused of killing nephew of former district panchayat member
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

पूर्व जिला पंचायत सदस्य लालू साहनी के भतीजे धनंजय साहनी की हत्या के चारों आरोपियों पर शनिवार रात पुलिस ने गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया। पुलिस की रिपोर्ट और डीएम की संस्तुति के बाद गिरोहबंद करने की कार्रवाई की गई है। वर्तमान में सभी आरोपी जेल में बंद हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बनगाई निवासी सजन उर्फ रामसजन साहनी, अजय उर्फ संतराज, राजेश साहनी व रवि ने चार जून 2022 को गिरोह बनाकर धनंजय साहनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को जेल भेजा था।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा मनोज कुमार पांडेय की तहरीर पर शनिवार रात हत्या के चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपी वर्तमान में जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed