फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gang rape with a girl in gorakhpur police registered case

गोरखपुर: किशोरी के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Thu, 04 Mar 2021 12:28 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 04 Mar 2021 12:28 PM IST
विज्ञापन
gang rape with a girl in gorakhpur police registered case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर के शाहपुर इलाके के रेलवे बौलिया कॉलोनी में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला बुधवार को सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर पीड़िता का वीडियो आने पर एसएसपी जोगेंद्र कुमार खुद शाहपुर थाने पहुंच गए और पीड़िता से बातचीत की। पीड़िता कई बार बयान बदल रही थी लिहाजा महिला पुलिस ने उसका बयान लिया और फिर मां की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म और बंधक बनाने की धारा में केस दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन


पता चला कि इस मामले में चौकी इंचार्ज हड़हवा फाटक ब्रजेश यादव और सिपाही धर्मेंद्र ने कोई कार्रवाई नहीं की है लिहाजा उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही सोशल मीडिया पर वीडियो को वायरल कर किशोरी का पहचान उजागर करने पर सपा नेता चर्चित अधिकारी समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपित को दबोच लिया है, जो बाइक से किशोरी को लेकर गया था। छानबीन कर इस बात की जानकारी की जा रही है और कौन से लोग इस घटना में शामिल थे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर बुधवार को एक पीड़िता का वीडियो वायरल हुआ। पीड़िता उसने में बता रही थी कि वह एक कार्यक्रम से लौट रही थी और मंगलवार की रात में एक बाइक सवार उसे मिला और फिर तीन लोगों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मुंह दबाकर वारदात करने से उसका दम भी घुटना लगा था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद पता चला कि पीड़िता मंगलवार की रात में ही हड़हवा फाटक चौकी पर गई थी। जिसे कुछ सपा नेता साथ में लेकर गए थे। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। यहां तक की अफसरों को भी इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने पर एसएसपी पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की गई। पीड़िता ने फिर बयान बदलना शुरू किया। पता चला कि वह एक बाइक सवार के साथ गई थी और बीयर भी पी थी। फिर उसके साथ कुछ गलत काम हुआ। घटना में कितने लोग शामिल थे यह नहीं मालूम लेकिन पीड़िता की मां का तीन अज्ञात पर आरोप है जिसके खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस तेजी दिखाते हुए मुख्य आरोपित को दबोच ली है। उसने बताया कि उसकी पुरानी दोस्ती है, पुलिस मालमे की जांच कर रही है। चौकी पर लेकर आने वाले सपा नेता चर्चिल अधिकारी, आशीष और आफताब आलम ने पहचान उजागर करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो को वायरल किया है। उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

शाहपुर इलाके का वीडियो वायरल होने पर संज्ञान में मामला आया। संज्ञान में आते ही मैं खुद एसपी सिटी, एसपी क्राइम, महिला थाना के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मामले को डीएम के संज्ञान में लाते हुए जिला प्रोवेशन अधिकारी और उनके साथ संरक्षण अधिकारी डॉ सुमन शुक्ला को पीड़िता के साथ रखा गया। वन स्टाफ सेंटर से पूनम पांडेय को बुलाया गया। डॉ. सुमन शुक्ला और एचएचओ महिला थाना और पूनम पांडेय ने बयान लिया। 

एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान और तहरीर के आधार पर बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज किया गया है। मंगलवार रात की घटना है। चर्चिल अधिकारी, अफताब आलम, आशीष लेकर गए थे। उनके खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। चौकी इंचार्ज और धर्मेंद्र ने कार्रवाई नहीं की गई। दोनों को निलंबित कर केस दर्ज किया गया है। एक आरोपी का नाम आया है दुष्कर्म की कोशिश में उसे हिरासत में लिया गया है। मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed