{"_id":"5f198c708ebc3e63bf1e108a","slug":"gang-of-four-miscreants-robbed-in-liquor-store-arrested-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चार बदमाशों के गिरोह ने की थी शराब की दुकान में लूट, ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार बदमाशों के गिरोह ने की थी शराब की दुकान में लूट, ऐसे हुआ खुलासा
Thu, 23 Jul 2020 06:46 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 23 Jul 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले में गुलरिहा के सरहरी में देसी शराब की दुकान के मुनीमों को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने बदमाशों को बुधवार की देर रात मंगलपुर कजरहटे के पास बाग में लूट की नई योजना बनाते समय मुखबिर की सूचना पर दबोचा। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूट के 1090 रुपये, एक पेटी देसी शराब, दो तमंचा, कारतूस और लूट में इस्तेमाल दो बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में बृहस्पतिवार को एसपी नार्थ अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि बदमाशों का यह नया गिरोह है। जिसका मास्टर माइंड अजय यादव है। अजय ने ही शराब की दुकान में लूट का प्लान तैयार किया था। इसके पहले इस गैंग ने बांसथानभटहट रोड पर एक पत्रकार का मोबाइल फोन लूट लिया था। जिसका केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- बाढ़ प्रभावित इलाके में लगी एनडीआरएफ की टीम, तस्वीरों में देखें ऐसे पहुंचा रही मदद
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गुलरिहा के सरहरी, बनरहां निवासी रिटायर बैंक मैनेजर दुर्गा जायसवाल परिवार के साथ राजेंद्र नगर में रहते हैं। उनकी देसी शराब की दुकान सरहरीमहराजगंज रोड पर है। बीते 28 जून की रात करीब सवा 10 बजे बाइक सवार चार बदमाश पहुंचे। दुकान पर मौजूद दो कर्मचारियों को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर बिक्री का 52 सौ रुपये और तीन पेटी शराब लूट ले गए।
दुकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वारदात की जानकारी होने पर एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता खुद जांच पड़ताल के लिए पहुंचे थे। उन्होंने सरहरी चौकी प्रभारी धनंजय राय को बदमाशों की गिरफ्तारी का टास्क सौंपा था। दुकान मालिक दुर्गा प्रसाद जायसवाल ने पुलिस टीम का उत्साह बढ़ाते हुए 52 सौ रुपये का इनाम देने की घोषणा कर दी।
जांच में पुलिस को आसपास के बदमाशों के शामिल होने की जानकारी मिली। बुधवार को एसएचओ मनोज कुमार राय, धनंजय राय, एसआई गोपाल यादव, कांस्टेबल अरविंद कुमार दुबे, विकास यादव, राहुल कुमार और अभय शंकर पांडेय की टीम बदमाशों की तलाश में निकली। मंगलपुर कजरहटे बाग में पुलिस ने चार युवकों को देखकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगे।
इसे भी पढ़ें- गोरखपुर के इन इलाकों की सड़कों पर पहरा, गलियों में दौड़ रही गाड़ियां
पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान गुलरिहा, मंगलपुर बौडिहवा निवासी अजय यादव और सुजीत कुमार, मंगलपुर कोईलहिया के आशीष निषाद और महराजगंज चौराहा के कमरुद्दीन उर्फ पंमपंम के रूप में हुई। बदमाशों ने बताया कि अजय के कहने पर चारों ने शराब की दुकान लूटने की योजना बनाई। हड़बड़ी में वहां से ज्यादा रकम नहीं ले जा पाए। पकड़ा गया आशीष निषाद 2013 में एनडीपीएस और 2018 में चोरी के आरोप में जेल जा चुका है।
एसपी नार्थ ने बताया कि कमरुद्दीन महराजगंज चौराहे पर बैंड कंपनी चलाता है। लॉकडाउन में बैंड का काम नहीं हुआ तो वह लूट की योजना में शामिल हो गया। अजय की मिठाई की दुकान थी जो बंद हो चुकी है। आशीष अपने गांव पर मछली पालन करता है। सुजीत यादव अपने गांव में स्कूल चलाता था, लेकिन विवाद के कारण स्कूल भी बंद हो गया। एसपी ने बताया कि लूट की शराब अजय अपने घर में ले जाकर छिपाया था। पैसे को तीनों ने आपस में बांट लिए थे।