फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gang Molested of woman in gorakhpur

गोरखपुर: महिला से सामूहिक दुष्कर्म, लोकलाज के डर से नहीं आई थी सामने, दो दिन बाद शिकायत करने पर चार गिरफ्तार

Wed, 11 May 2022 11:16 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 11 May 2022 11:16 AM IST
सार

आठ मई को महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। लोकलाज के डर से महिला ने इसकी शिकायत नहीं की। दो दिन बाद मंगलवार को सीओ के पास पहुंचकर उसने शिकायत दर्ज। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को दबोचा लिया है।

 

विज्ञापन
gang Molested of woman in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले गगहा इलाके के एक गांव में आठ मई की रात महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए थे। जबकि, लोकलाज के डर से महिला ने पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज कराई। दो दिन बाद महिला सीओ बांसगांव के पास पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, महिला की बेलीपार इलाके में तीन साल पहले शादी हुई, लेकिन विवाद हो गया और दो साल से वह अपने मायके में रह रही है। एक भाई है, जो बाहर रहकर कमाता है। घर पर मां और छोटी बहन साथ रहती है। आठ मई की रात खाना खाने के बाद महिला घर के बाहर टहल रही थी।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही चार युवकों ने उसे जबरन उठा लिया। इसके बाद एकांत जगह पर सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए। घर पहुंची महिला ने पहले किसी से कुछ बताया नहीं, फिर मां को सारी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकलाज के डर से पहले मां ने चुप करा दिया। लेकिन, महिला ने हार नहीं मानी और मंगलवार को सीधे थाने पहुंच गई। पुलिस ने मामले में लीपापोती शुरू कर दी तो वह सीओ बांसगांव के पास पहुंच गई। मामला सीओ के संज्ञान में आते ही पुलिस हरकत में आ गई और केस दर्ज किया गया।


पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला के घर के आसपास के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने महिला को अपने संरक्षण में लेते हुए मेडिकल चेकअप के लिए भेज दिया है।

एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने कहा कि मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने केस दर्ज कर चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का मेडिकल कराया जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed