फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gang Molested of girl who went for a walk in Gorakhpur

Gorakhpur News: गोरखपुर में टहलने निकली युवती से सामूहिक दुष्कर्म, केस दर्ज

Mon, 16 Oct 2023 10:58 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 16 Oct 2023 10:58 AM IST
सार

थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय का कहना है कि गोला में एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अगर घटना में कोई और शामिल होगा तो पीड़िता के बयान के आधार पर उसे भी शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
Gang Molested of girl who went for a walk in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में गोला क्षेत्र के एक गांव की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती बुधवार को घर से टहलने निकली थी तभी वारदात की गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक पर केस दर्ज किया है, जबकि युवती घटना में दो लोगों के शामिल होने की बात कह रही है। पुलिस का कहना है कि बयान के आधार पर नाम बढ़ा लिया जाएगा। फिलहाल, आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि बुधवार रात लगभग 11 बजे बेटी खेत की तरफ गई थी। उसी दौरान गांव का एक युवक अपने एक दोस्त के साथ पहुंचा और बेटी से दुष्कर्म किया। बेटी ने सुबह घटना की जानकारी मां को दी। पिता का कहना है कि शिकायत लेकर जब धुरियापार चीनी मिल पुलिस चौकी पर गए तो पुलिस ने कहा कि जब आरोपी आएंगे तो इसकी सूचना देना।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: माफिया सुधीर सिंह कर रहा था दानपत्र का खेल, 400 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता का कहना है कि शुक्रवार को गोला थाने पर तहरीर दी गई जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया। पिता का आरोप है कि शनिवार को मेडिकल के लिए बुलाया गया, लेकिन महिला पुलिसकर्मियों ने कहा-आज भीड़ है, मेडिकल नहीं हो पाएगा, सोमवार को आना।

इस संबंध में थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय का कहना है कि एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अगर घटना में कोई और शामिल होगा तो पीड़िता के बयान के आधार पर उसे भी शामिल किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed