फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gandak river returned after touching danger mark in kushinagar

कुशीनगर: खतरे के निशान को छूकर वापस लौटी गंडक नदी, इन गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

Thu, 17 Jun 2021 04:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 17 Jun 2021 04:14 PM IST
सार

वाल्मीकि नगर बैराज से बुधवार को गंडक नदी में छोड़े गए चार लाख 12 हजार क्यूसेक पानी का असर गुरुवार से पिपराघाट गांव के विभिन्न पुरवों में दिखने लगा है। इस गांव के लगभग सभी संपर्क मार्ग पानी में डूब गए हैं।

विज्ञापन
Gandak river returned after touching danger mark in kushinagar
कुशीनगर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले में बुधवार को गंडक नदी में चार लाख 12 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके चलते रात में आठ बजे नदी भैंसहा गेज पर खतरे के निशान (96.00 मीटर) तक पहुंच गई थी। इसके बाद से डिस्चार्ज में कमी आने लगी है। गुरुवार की सुबह 10 बजे डिस्चार्ज घटकर 2 लाख 86 हजार हो गया है। डिस्चार्ज में कमी आने से जलस्तर घटकर 95.68 मीटर पर आ गया है। जलस्तर में कमी के बावजूद बाढ़ प्रभावित गांव में दुश्वारी जस का तस बना हुआ है।

विज्ञापन


नायब तहसीलदार व राजस्वकर्मी कर रहे हैं कैंप
मरचहवा, बसंतपुर गांव के लोग नाव से आ जा रहे हैं। घरों में अभी भी बाढ़ का पानी मौजूद है। विंध्याचलपुर दियारा में फंसे लोगों को आज निकालने हेतु नाव भेजा जा रहा है। सालिकपुर महदेवा गांव में भी पानी बना हुआ है। एसडीएम ने बुधवार को दौरा किया था।
विज्ञापन


शिवपुर में नायब तहसीलदार व राजस्व कर्मचारी कैंप कर रहे हैं। दो दिन से बाढ़ में घिरे ग्रामीणों के सामने अब भोजन का भी संकट गहराने लगा है। हालांकि राहत की बात यह है कि बारिश का असर कुछ कम हुआ है और जलस्तर में भी कमी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिपराघाट गांव के कई घरों में घुसा पानी
वाल्मीकि नगर बैराज से बुधवार को गंडक नदी में छोड़े गए चार लाख 12 हजार क्यूसेक पानी का असर गुरुवार से पिपराघाट गांव के विभिन्न पुरवों में दिखने लगा है। इस गांव के लगभग सभी संपर्क मार्ग पानी में डूब गए हैं।


मोतीराय टोला, मुसहरी टोला, हनुमान टोला, देवनारायण टोला, भंगी टोला, इमिलिया टोला, नरवा टोला सहित सात गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इसके अलावा चौकी टोला, शिव टोला, जोगनी, बुटन टोला, रानीगंज, जयपुर, बेनिया पिपरा, तवकल टोला, दहारी टोला, सुब्बाखान टोला आदि बाढ़ के पानी से घिरे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed